Video:महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने की बेहोश होकर जमीन पर गिरी महिला कांस्टेबल की मदद
Video:महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने की बेहोश होकर जमीन पर गिरी महिला कांस्टेबल की मदद
मुंबई, 07 जुलाई: महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सीएम की कुर्सी संभालते ही बाढ़ से जूझ रहे महाराष्ट्र की स्थिति से निपटने में जुट चुके हैं। बुधवार को ठाणे में कलेक्ट्रेट में वो मानसून संबंधी किसी भी अपदा से निपटने के लिए एक बैठक की। इस बैठक को निपटाकर जब सीएम शिंदे बाहर निकल रहे तभी उन्होंने एक बेहोश महिला कांन्सटेबल की आगे बढ़कर मदद कर सबका दिल जीत लिया है। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आपदा से निपटने के लिए बैठक बुलाई थी
दरअसल, शिंदे ने बुधवार को ठाणे कलेक्टर कार्यालय में मानसून संबंधी किसी भी आपदा से निपटने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद जब सीएम बाहर जा रहे थे, तो कांफ्रेंस हॉल के बाहर भारी भीड़ थी और महिला कांन्सटेबल अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी

सीएम शिंदे बेहोश कांन्सटेबल की मदद करने के लिए रुक गए
सीएम शिंदे ठाणे कलेक्ट्रेस से जब बाहर निकल रहे थे तब एक ठाणे कलेक्टर कार्यालय के बाहर ड्यूटी के दौरान एक महिला कान्स्टेबल बेहोश हो गई उसे गिरने की वजह से चोटें भी आईं थी। इतनी अधिक भीड़ में जब शिंदे ने महिला को बेहोश होते जैसे ही देखा वो वह तुरंत रुक गए और आगे बढ़कर उसकी मदद की।

महिला कांस्टेबल को कुर्सी पर बैठाया और अस्पताल भिजवाया
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है । इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीएम शिंदे ने उसकी मदद कर तुरंत कुर्सी मंगवाई और उसे पानी की बोलत दी। इसके साथ ही अपनी टीम को उसे अस्पताल में तुरंत भर्ती करने के लिए कहा और बोले तुम लोग ले जाओ मैं डॉक्टर को फोन करता हूं।

भीड़ के कारण कांस्टेबल को बेचैनी हुई और वह गिर गई
घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है मौके पर मौजूद एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा भीड़ के कारण कांस्टेबल को बेचैनी हुई और वह गिर गई, उसके हाथ और पैर में मामूली चोटें आईं।

सीएम का ये रूप देख लोग हुए खुश कर रहे तारीफ
कार्यकर्ता ने कहा सीएम वहां से गुजर रहे थे और तुरंत रुक गए और उन्हें उठने में मदद की और कुर्सी मंगवाई। उसने उसे पानी की एक बोतल दी और हमें उसे ज्यूपिटर अस्पताल ले जाने के लिए कहा। सीएम तब तक वहां से नहीं गए जब तक उस महिला कांस्टेबल के लिए सारे प्रबंध नहीं हो गए। सीएम का ये दयालू और मदद करने वाला रूप देखकर हर कोई बड़ाई कर रहा है।
Maharashtra chief minister Eknath Shinde rushed to check on a woman constable from Thane Police Commissionerate who fell unconscious while on duty outside the Thane Collector office
(@anamikasgharat reports)
Read more: https://t.co/kUs3xH4p9i pic.twitter.com/SfcJxty6cm
— Hindustan Times (@htTweets) July 7, 2022












Click it and Unblock the Notifications