VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर आतंकियों के गढ़ में अकेली महिला बोली 'भारत माता की जय'
नई दिल्ली। देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर एक विडियो काफी वायरल हो रहा है। जम्मू कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक पर आज एक महिला ने जमकर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। जब यह महिला लाल चौक की सड़क पर खड़े होकर नारे लगा रही थी तो उस वक्त वहां सुरक्षा के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस के जवानों के अलावा कोई और नागरिक मौजूद नहीं था सड़क पूरी तरह सुनसान थी। आपको बता दें कि लाल चौक आतंकियों का गढ़ माना जाता है।

बताया जाता है कि यह महिला कश्मीरी पंडित है, जो पीएम नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण से इतना अधिक प्रेरित हो गयी कि लाल चौक पर आकर पुलिस वालों के बीच अकेले ही भारत माता की जय जयकार करने लगी। उल्लेखनीय है कि आज लाल किले से पीएम मोदी ने देशवासियों को दिए गए अपने संदेश में कश्मीर के मुद्दे पर कहा, "न गाली से न गोली से, कश्मीर मुद्दा सुलझेगा लोगों को गले लगाने से।"
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पास खड़े पुलिसवालों को भी नारे लगाने के लिए कहती है। महिला पुलिसवालों से कहती है कि आप भी भारत के हैं, भारत माता की जय बोलना हमारा फर्ज है। उधर इस घटना से घबराए पुलिस वाले जल्द से जल्द उस महिला को वहां से हटाने के इंतजाम करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने इस महिला का वीडियो अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है। अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''स्वंत्रता दिवस पर अकेली कश्मीरी पंडित महिला श्रीनगर, कश्मीर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रही है। मैं उसके साहस को सलाम करता हूं। जय हो।''












Click it and Unblock the Notifications