Video: CM सिद्धारमैया ने कर्मचारी से बंधवाया जूता, देनी पड़ी सफाई पर वीडियो हुआ वायरल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक शख्स उनके जूते का फीता बांध रहा है, जिसे लेकर विवाद हो गया है।

बैंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिद्धारमैया के जूते का फीता एक शख्स बांध रहा है। जिस वक्त वो शख्स सिद्धारमैया के जूते बांध रहा होता है मुख्यमंत्री का ध्यान कहीं और होता है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि जो शख्स सिद्धारमैया के जूते बांध रहा है वो उनके दफ्तर का कर्मचारी है। हलांकि सरकार की ओर से इस बारे में सफाई दी गई है कि जो शख्स मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के जूते का फीता बांध रहा था वो उनके दफ्तर का कर्मचारी नहीं बल्कि उनका रिश्तेदार है। आइए आपको इस घटनाक्रम और उस वायर वीडियो के बारे में बताएं...जब कर्नाटक के सीएम ने सियाचिन को बता डाला चीन का हिस्‍सा

Video: Karnataka CM Siddaramaiah gets shoelaces tied by his 'staff member'

दरअसल मैसूरु में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जब सीएम सिद्धारमैया लौट रहे थे तो एक व्यक्ति उनके जूते का फीता बांध रहा था। खबरें आई कि जो व्यक्ति सिद्धारमैया का जूता बांध रहा था वो उनका निजी सहायक था, जो मैसूरु में उनके घर में रहता है। विपक्षी पार्टियों ने इस वीडियो को लेकर सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया। भाजपा ने उन्हें अहंकारी और छद्म समाजवादी कहा। जिसके बाद सीएम कार्यालय की ओर से सफाई दी गई कि जो व्यक्ति जूते का फीता बांद रहा था वो कर्मचारी नहीं बल्कि उनका रिश्तेदार है। अपनी शादी रुकवाने को 15 साल की लड़की ने किया पुलिस को फोन, बोली अंकल प्लीज मुझे बचाओ

खुद सिद्धारमैया ने भी इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि कोई कर्मचारी मेरे जूते का फीता नहीं बांध रहा था। वो मेरा रिश्तेदार है और वो मेरे जूते ठीक कर रहा था। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है, जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री विवादों में घिर हैं। इससे पहले भी मार्च में सिद्धारमैया एक महंगी घड़ी को लेकर विवादों में आ चुके हैं। महंगी घड़ी तोहफे में दिए जाने को लेकर उनपर सवाल खड़ा किया गया। बाद में विवाद बढ़ता देख उसे राज्य के खजाने में जमा करवा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+