Video- कश्मीर पर भारत का जबरदस्ती कब्जा, आजादी के नारे लगाना सही- जेएनयू प्रोफेसर
नई दिल्ली। जेएनयू में देश विरोधी नारों के बीच जिस तरह से संग्राम मचा हुआ है उसके बाद से जेएनयू पर कई सवाल उठने लगे हैं। इसी क्रम में जेएनयू की प्रोफेसर का एक विवादित वीडियो सामने आया है। जेएनयू की प्रोफेसर निवेदिता मेनन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह यह कह रही हैं कि कश्मीर पर भारत ने अनाधिकृत रूप से जबरदस्ती कब्जा कर रखा है।
कौन था महिषासुर, क्यों मनाते हैं जेएनयू वाले उसका शहादत दिवस?
प्रोफेसर साहिबा छात्रों को संबोधित करते हुए कह रही हैं कि कश्मीर पर जबरदस्ती भारत का कब्जा है ऐसे में कश्मीर की आजादी के नारे लगाना गलत नहीं है।
उन्होंने कई पत्रिकाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये कश्मीर का अलग ही नक्शा प्रस्तुत करते हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि प्रोफेसर के इस बयान को केंद्र सरकार और जेएनयू प्रशासन किस तरह से देखता है।












Click it and Unblock the Notifications