Video:एलओसी पर गूंजा, अगर सरकार मंजूरी दे तो धुंआ-धुंआ कर देंगे पाक को

हिमाचल के हेड कांस्‍टेबल के बाद अब इंडियन आर्मी के सैनिकों ने रिलीज किया वीडियो। पाकिस्‍तान को दी पंजाबी भाषा की कविता में कड़ी चुनौती।

श्रीनगर। माछिल में जो कुछ भी हुआ उसके बाद इंडियन आर्मी और सैनिकों में काफी गुस्‍सा है। यह गुस्‍सा बिल्‍कुल वैसा ही है जैसा आपको सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद नजर आया था। सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद आपने हिमाचल प्रदेश के हेड कांस्‍टेबल मनोज ठाकुर को अपने ही अंदाज में पाकिस्‍तान को चुनौती देते हुए देखा था।

indian-army-soldiers-challenging-pakistan.jpg

एलओसी के पास हुआ शूट

अब एक नया वीडियो आया है जिसमें फिर से एक सैनिक ने पाकिस्‍तान को चुनौती देते हुए नजर आ रहा है।

इस वीडियो में एक सैनिक पंजाबी भाषा में कविता को गा रहा है और पाक को चुनौती दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एलओसी के नजदीक ही शूट किया गया है।

बहुत झेल लिया अब जवाब की बारी

पंजाबी भाषा की कविता में जो कहा गया है, वह कुछ इस तरह से है, 'तुमको सुधर जाने को कहते-कहते हमनें अब बहुत झेल लिया है। अभी तक तुमने सिर्फ हमारा प्‍यार देखा है, हमारा गुस्‍सा नहीं। हम अपने दुश्‍मन देश को खत्‍म कर देंगे अगर हमारी सरकार हमकों मंजूरी दे। हम पाकिस्‍तान को धुंआ-धुंआ करके रख देंगे।'

देश के लिए कुर्बान होने को तैयार

इस सैनिक के मुताबिक इंडियन आर्मी के सैनिक हमेशा खतरे में रहते हैं और हमेशा देश के लिए अपनी जान तक देने को तैयार हैं।

इससे पहले मनोज ठाकुर ने भी अपनी कविता में कहा था, 'कश्‍मीर तो होगा पाकिस्‍तान नहीं होगा।' ठाकुर की कविता का सार था कि अगर युद्ध हुआ तो कश्‍मीर तो रहेगा लेकिन पाक नहीं बचेगा।

तीन बार मुंह की खा चुका है पाक

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्‍तान के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं। वर्ष 1965, 1971 और फिर 1999 और इन तीनों में ही पाकिस्‍तान को मुंह की खानी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+