चाइना बॉर्डर से सिर्फ 29 किमी दूर IAF का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट C-17

अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में उतरा सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-17 ग्‍लोबमास्‍टर। इस वर्ष जून में ही हुई है एयरस्ट्रिप ऑपरेशनल।

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मेचुका में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-17 ग्‍लोबमास्‍टर ने लैंडिंग की है। अरुणाचल के जिस हिस्‍से में इस एयरक्राफ्ट को लैंड कराया गया वह जगह इंडो-चाइना बॉर्डर से सिर्फ 29 किमी की दूरी पर है। जाहिर सी बात है चीन के लिए यह खबर परेशान करने वाली है।

indian-airforce-mechuka-c-17.jpg

जून में हुई एयरस्ट्रिप ऑपरेशनल

इंडियन एयरफोर्स की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि 6200 फिट की ऊंचाई से ग्‍लोबमास्‍टर ने सिर्फ 4200 फीट के बेस पर लैंडिंग की है।

आईएएफ ने इस ट्रायल लैंडिंग करार दिया है। गौरतलब है कि अरुणाचल के मेचुका में इसी वर्ष जून में एयरस्ट्रिप को ऑपरेशनल किया गया है।

इससे पहले अगस्‍त में ही अरुणाचल के पासीघाट में एडवांस्‍ड फाइटर जेट सुखोई की लैंडिंग कराई गई थी।

62 में मेचुका था काफी अहम

वर्ष 1962 में जब भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था तो उस समय मेचुका ने एक अहम रणनीतिक रोल अदा किया था।मेचुका में लैंडिंग की खबर उस समय आई है जब आईएएफ अरुणाचल में अपना बेस मजबूत करने में लगी हुई है।

अगस्‍त में ऐलान किया गया था कि अरुणाचल में क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की एक स्‍क्‍वाड्रन को तैयार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+