Video: गुरुग्राम में टोल प्लाजा पर युवती के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
गुरुग्राम। एक बार फिर से टोल प्लाजा में दिनदहाड़े टोल प्लाजा कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुग्राम के टोल प्लाजा में कुछ लोगों ने फ्री में टोल पार करने को लेकर टोल कर्मी से झगड़ा किया। टोल कर्मी ने जब युवक को फ्री में टोल प्लाजा पार करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया तो लोगों ने टोलकर्मी से मारपीट की। युवक का कहना था कि उसके पास पास है, लेकिन जब युवती ने पास मांगा तो युवक ने उसपर तमाचों की बौछार कर दी।

यह मामला गुरुग्राम के टोल प्लाजा का है, जहां टोल प्लाजा में काम करने वाली युवती के साथ लोगों ने मारपीट की है। पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बार में टोल प्लाजा पर काम करने वाली युवती जिसके साथ मारपीट हुई है का कहना है कि युवक ने उससे फ्री में टोल पार करने के लिए कहा और टोल से बिना टोल कै पैसा लिए जाने को कहने लगा। जब मैंने युवक से कोई पास दिखाने को कहा तो उसने मुझे मारना शुरू कर दिया और गालियां देने लगा। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।












Click it and Unblock the Notifications