VIDEO: शादी में दूल्हे के दोस्तों ने साड़ी पहन माधुरी के गाने पर किया डांस, लोग देखकर हुए लोटपोट
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। शादियों से जुड़े एक से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, कि लोग उन्हे बार बार देखना पसंद करते हैं। शादी में दुल्हन या दूल्हों की ओर से की जाने वाली मस्ती की बात ही कुछ होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के संगीत फंक्शन में दुल्हे के दोस्तों ने साड़ी पहनकर फनी डांस किया।

साड़ी पहन किया माधुरी दीक्षित के गाने पर डांस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि संगीत समारोह में दूल्हे के दोस्तों ने माधुरी दीक्षित के सबसे मशहूर गाने "हमपे ये किसने हरा रंग डाला..." पर डांस करते नजर आ रहे हैं और सबसे मजेदार बात यह है कि दूल्हे के दोस्त इस गाने पर साड़ी का पल्लू सिर पर रखकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दुल्हे के जिगरी दोस्तों का डांस देख आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।
देखें मजेदार Video
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे के दोस्तों के एक्सप्रेशन भी आपको हैरान कर देंगे। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओहो सारे स्टेप्स तो कर ही डाले फिर क्या कसर रह गई थी। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- गजब डांस.... दोस्त हों तो ऐसे।
फ्लोर पर लेट-लेट कर आंटी में मचाया धमाल
इसके अलावा एक अन्य शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला डांस फ्लोर पर फनी डांस करती दिख रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस फ्लोर पर एक महिला जमीन पर लेट लेट कर 'दो घूंट पिला दे साकिया गाने' पर झूम झूम कर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में उसने हाथ में बोतल को पकड़ रखा है। वह शराबी की तरह एक्टिंग कर रही, उसे देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications