Video- गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर रोका तो छात्रा ने ट्रैफिक गार्ड को तमाचा मारा
हैदराबाद। अक्सर आपने सड़क पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की लोगों को चेकिंग के लिए गाड़ियों को रोकते हुए देखा होगा। लेकिन हैदराबाद में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ऐसा करना महंगा पड़ गया। देखें वीडियो: जब पब्लिक प्लेस में शार्ट ड्रेस पहने लड़की खड़े होकर करने लगी पेशाब

हैदराबाद में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जब एक छात्रा और उसके भाई को चेकिंग के लिए रोका तो युवती ने होमगार्ड की पिटाई कर दी। युवती ने होमगार्ड को ना सिर्फ तमाचा मारा बल्कि उसके साथ धक्कामुक्की भी की ।
<iframe width="854" height="480" src="https://www.youtube.com/embed/F52pISUcJX8" frameborder="0" allowfullscreen></iframe>
यह वाकया तब हुआ जब छात्रा अपनी स्कूटी से गलत दिशा में आ रही थी तब ट्रैफिक गार्ड वेंकटेश यादव ने उसे रोका और गाड़ी और छात्रा की फोटो खींची। लेकिन ऐसा करते ही छात्रा गार्ड पर भड़क गयी और उसका कॉलर पकड़ लिया
गौरतलब है कि हैदराबाद पुलिस कैमरे से गाड़ियों की नंबर प्लेट और ड्राइवर की फोटो खींचकर घर पर चालान भेजते हैं। बहरहाल ट्रैफिक गार्ड को तमाचा मारने वाली छात्रा के खिलाफ धारा 133 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications