बालासोर हादसे के दहला देने वाला नया VIDEO, एक्सीडेंट से चंद सेकेंड पहले ट्रेन के अंदर का खौफनाक मंजर
ओडिशा ट्रेन हादसे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे कोरोमंडल एक्सप्रेस के अंदर का बताया जा रहा है।

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को एक सप्ताह हो गया। अभी तक दर्जनों लाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में 288 लोग मारे गए जबकि 900 के करीब लोग घायल हुए। अब इस घटना से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है। (वीडियो नीचे देखें)
सोशल मीडिया पर ट्रेन दुर्घटना से कुछ सेकेंड पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस के अंदर का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है ट्रेन के अंदर एक सफाईकर्मी सफाई कर रहा है, जबकि कोई यात्री ट्रेन के अंदर वीडियो शूट कर रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि, एसी कोच में यात्री या तो अपनी बर्थ पर सो रहे हैं या अपने सह-यात्रियों के साथ बातें करने में व्यस्त हैं। तभी अचानक तेज झटका लगने से वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति का संतुलन बिगड़ जाता और फोन हाथ से फिसलकर गिर जाता है।
उसके वीडियो में आगे अंधेरा और गिरने के साथ चीखने की आवाजें आने लगी है। लोग बुरी तरह से रोते हुए सुनाई दे रहे हैं। वीडियो के खत्म समाप्त होने से पहले कोच में लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वीडियो बहुत ही विचलित करने वाला है।
सोशल मीडिया और कई न्यूज साइट्स के मुताबिक, यह वीडियो कोरोमंडल एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। हालांकि वन इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बता दें कि, बालासोर के बहानागा में 2 जून को भीषण ट्रेन हादसा हो गया था। तीन ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई थी।
Visuals Inside From Train #OdishaTrainAccident #CoromandelExpress #OdishaRailTragedy pic.twitter.com/FdFuw2kpls
— Utkarsh Mishra (उत्कर्ष मिश्रा) (@UtkarshMishra_9) June 8, 2023
सबसे पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकराई थी। जिसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गई थी। इसके बाद कोरोमंडल के कुछ डिब्बे वहां से गुजरी रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस से टकरा गए। इस हादसे में कुल 288 यात्रियों की जान चली गई है।












Click it and Unblock the Notifications