VIDEO: नाले में पड़ा था नवजात, रोने की आवाज सुन महिला ने निकाला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 15 अगस्त की सुबह नाले में नवजात पड़ा मिला, महिला ने उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी सेहत में सुधार है। बुधवार सुबह के समय एक महिला ने रोने की आवाज सुनकर नाले के भीतर हाथ डालकर टटोला और बच्चा को बाहर खींचा तो वो चौंक गई। उसने देखा कि नवजात जिसकी नाल भी नहीं कटी थी, उसके हाथ में था।

दरअसल, उसने जानवर का बच्चा समझ नाले में हाथ डाल उसे बचाने की कोशिश की थी लेकिन नवजात देख वो सन्न रह गई। बच्चे को नाले से निकालती महिला की वीडियो उमा सुधीर ने ट्विटर पर शेयर की है।

video

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, चेन्नई के वलसरवक्कम इलाके में रहने वाली गीता ने सुबह के वक्त घर से पास के नाले से रोने की आाज सुनी तो उसे लगा कि शायद कोई कुत्ते का छोटा बच्चा ढकी हुई नाली में फंस गया है। उन्होंने हाथ से किसी तरह उसे बाहर खींच लिया। उसके पास तब तक कई लोग जमा हो गए। ये देख सब चौंक गए कि गीता ने जिसे बाहर खींचा, वह एक नवजात लड़का है।

गीता ने बच्चे को नहला कर चेन्नई के एगमोर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्चे को सांस लेने में तकलीफ थी लेकिन इलाज के बाद उसकी सेहत ठीक है और उसे जल्दी ही छुट्टी दे दी जाएगी। डॉक्टरों का कहना है कि अगर बच्चे को अस्पताल लाने में देर होती तो शायद ही उसे बचाया जाता।

जिस महिला गीता ने बच्चे को नाले से निकाला, उसका कहना है कि ये बच्चा उसकी गोद में भगवान ने डाला है और वो बच्चे को पालेगी। महिला ने बच्चे का नाम सुतंतिरम रखने की बात कही है। गीता का कहना है कि क्योंकि बच्चा मुझे स्वतंत्रता दिवस पर मिला और उसे नई जिंदगी भी मिली इसलिए उसका नाम मैंने सुतंतिरम रखा है। जिसका मतलब आजाद होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+