कांग्रेस MLA को दी हड्डी तोड़ने की धमकी तो बोले दिग्‍विजय सिंह- कौन है ये कंगना, देखिए VIDEO

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस MLA सुखदेव पांसे ने एक्‍ट्रेस कंगना रनौत पर टिप्‍पणी की है। उन्‍होंने कंगना को नाचने-गाने वाली कहा। कंगना की तरफ से भी इसका जवाब दिया गया। कंगना ने कहा कि मैं राजपूत महिला हूं और हड्डियां तोड़ती हूं। पांसे के बयान और कंगना के जवाब पर जब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने मुस्‍कुराते हुए कहा- कंगना कौन है। दरअसल हुआ ये कि दिग्विजय सिंह मीडिया से बात कर रहे थे। तभी पत्रकारों ने उनसे कांग्रेस विधायक के कंगना पर विवादित बयान के बारे में पूछा। पहले तो दिग्विजय सिंह कुछ देर सोचते रहे, फिर उन्होंने कहा कि 'ये कंगना कौन है?' इतना कहने के बाद दिग्विजय सिंह वहां से चले गए।

Digvijaya Singh asks who is Kangana Ranaut after Congress MLA calls her nachne gaane waali

क्‍या है मामला

Recommended Video

    MP: Congress MLA Sukhdev Panse का Kangana Ranaut को लेकर विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि कांग्रेस की तरफ से गुरुवार को किसान जागृति यात्रा निकाली गई थी और पूर्व लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे के नेतृत्‍व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान पांसे ने कंगना पर अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि कंगना जैसी नाचने-गाने वाली महिला यदि किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े होते हैं, तो पुलिस उन पर लाठीचार्ज करती है। पुलिस कठपुतली न बने, एक महिला के चक्कर में पुलिस ने कांग्रेसियों पर बहुत ज्यादा लाठीचार्ज किया है।

    इसपर कंगना ने सुखदेव पर पलटवार करते हुए कहा कि वो राजपूत हैं और हड्डियां तोड़ देती हैं। उन्होंने कहा कि वे अकेली ऐसी हैं, जिसने आइटम नंबर करने से इंकार कर दिया। बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। इसके बाद पूरी बालिवुडिया गैंग उनके खिलाफ हो गया। आपको बता दें कि बता दें कि कंगना इन दिनों बैतूल जिले में अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+