VIDEO: अपनी 2 साल पुरानी कहानी सुनाते हुए रो पड़ीं दीपिका पादुकोण, देखिए क्‍यों

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोमवार को सभी के साथ अपनी एक ऐसी कहानी साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि जिंदगी में कमजोर बनाने वाले लम्हों से कैसे उबरकर आगे बढ़ा जाता है। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी छलक आए।

Deepika Padukone, Deepika Padukone actress, Deepika Padukone depression, depression deepika, depression Deepika Padukone, Deepika Padukone interview, Deepika Padukone movies, Deepika Padukone news, entertainment news, new delhi, नई दिल्‍ली, दीपिका पादुकोण, एंटरटेनमेंट न्‍यूज, बॉलीवुड

आमतौर पर पर्सनल लाइफ के बारे में कम बातचीत करने वाली दीपिका पादुकोण मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित नेशनल पब्लिक अवेयरनेस कैंपेन की लॉन्चिंग पर मौजूद थीं। वह इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।

याद दिलाई 2 साल पहले की घटना

दीपिका ने अपनी जिंदगी के कमजारे पलों के बारे में बेबाकी से बताते हुए बताया कि तकरीबन 2 वर्ष पहले उनके परिजन उनसे मिलने मुंबई गए थे। जब वे वापस जाने लगे तो उस वक्त दीपिका बेडरूम में सिमटी हुई चुपचाप बैठी थीं। उसी वक्त दीपिका की मां ने उनसे पूछा कि सब ठीक तो है न? जवाब में दीपिका ने हां में सिर भी हिला दिया।

...जब भावुक होकर रो पड़ीं दीपिका

दीपिका पादुकोण की मां ने जब वही सवाल उनसे 2-3 बार पूछा तो वह जवाब टालती रहीं। आखिरकार, उनका गला भर गया और पर भावुक होकर रो पड़ीं। दीपिका अपना यह किस्सा सुनाते वक्त इमोशनल हो गईं। कुछ सेकंड तक खामोश रहने के बाद मुस्कुराते हुए दीपिका ने आंसू रोकने की कोशिश की और आगे बोलते ही रो दीं।

इन सभी का शुक्रिया अदा किया

उन्होंने रोते हुए बताया कि मैं अपनी मां से कहना चाहती हूं कि आज मैं यहां हूं तो सिर्फ उनकी वजह से। मेरी जिंदगी में हर पल मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। इसके लिए उन्होंने अपने पापा, दोस्त, बहन, रिश्तेदारों को भी शुक्रिया कहा।

संंवेदनशील होने की अपील

दीपिका ने भावुक होते हुए कहा हम प्रतिस्पर्धी दौर में हैं और आसपास के लोगों को लेकर हमारी संवेदनओं में कमी आ रही है। उन्होंने कैंपेन को उन सभी लोगोंं को समर्पित किया जिन्होंने अपनी जिंदगी के कठिन लम्हों की चुनौती का डटकर सामना किया और उन्हें शिकस्त दी। उन्होंने लोगों से समाज के प्रति और भी ज्यादा संवेदनशील होने की अपील की।

यहां देखिए पूरा वीडियो -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+