VIDEO: नगर निगम बजट पर बहस के दौरान भिड़े काउंसलर, जमकर चले लात-घूंसे
तिरुवनंतपुरम। केरल के नेय्याट्टिक्करा नगर निगम में सोमवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। बजट पर बहस को लेकर बात इतनी बढ़ी की कई काउंसलर में जमकर हाथापाई हुई। तिरुवनंतपुरम नेय्याट्टिक्करा नगर निगम में सोमवार को बजट को लेकर बात हो रही थी कि किसी बात पर यूडीएफ और सीपीएम के काउंसलरों में बहस हो गई। बात बढ़ी तो हाथाई शुरू हो गई, देखते ही देखते कई काउंसर दोनों तरफ से आ गए। बात बढ़ी तो कुछ सीनियर सदस्यों ने मामले को संभाला और दोनो पक्षों को बैठाया। इस पूरे मामले की वीडियो सामने आई है। वीडियो में पूरी मारपीट और धक्कामुक्की कैद है। इस हाथापाई में महिला सदस्य भी पीछे नहीं रहीं, एक महिला सदस्य जमकर एक दूसरे सदस्य पर हाथ चला रही है तो दूसरी ओर से भी एक महिला इस धक्कामुक्की में शामिल दिख रही है।













Click it and Unblock the Notifications