VIDEO: टहलने जा रही बुजर्ग महिला पर आवार सांड ने किया हमला, जान पर खेल पोते ने की रक्षा
नई दिल्ली। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक महिला के उपर सांड द्वारा किए गए जानलेवा हमले का खौफनाक वीडियो सामने आया है। महेंद्रगढ़ इलाके में एक बुज़ुर्ग महिला पर अचानक से एक सांड ने जोरदार हमला कर दिया। सांड के हमले से बुज़ुर्ग महिला नीचे गिर गई, तभी उन्हें बचाने एक उसका पोता आया। सांड ने उस लड़के पर भी उतने ही जबरदस्त तरीके से हमला किया। लेकिन लड़का अपनी दादी को सांड के हमले से बचाने में कामयाब रहा।
Recommended Video

दादी को बचाने के लिए आवारा सांड से भिड़ गया पोता
घटना पिछले रविवार को हुई जब महेंद्रगढ़ में अपने घर के बाहर अंगूरी देवी नामक एक 70 वर्षीय महिला सुबह की सैर पर निकली थी। मिली जानकारी के अनुसार अंगूरी देवी अक्सर सुबह गोशाला मार्ग पर टहलने के लिए जाती है। दो दिन से बुखार होने के कारण सिटी पुलिस स्टेशन पर स्थित उसके घर के बाहर ही टहल रही थी। इसी दौरान अचानक, सड़क के किनारे खड़ा एक आवारा सांड उन पर हमला करता है और उसे जोर से जमीन पर पटक देता है।

सांड से दादी को बचाने के लिए पोते ने लगा दी जान की बाजी
दादी की आवाज सुनकर खेलने जा रहा उसका पोता दादी को सांड के हमले से बचाने के लिएदौड़ा लेकिन सांड ने उसे भी सड़क पर पटक दिया। इस दौरान सांड ने लड़के के उपर पिछली टांगों से कई बार हमला किया, लेकिन जतिन अपनी दादी को उस जगह से उठाने में सफल रहा। जब जैसे ही अपने दादी के साथ विपरीत दिशा में भागा तो सांड ने फिर से जतिन पर हमला कर दिया। जिससे जतिन दादी समेत फिर से सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन सांड के हमले से अपनी दादी को बचाने में सफल रहा।
महिला को आईं गंभीर चोटें
इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। रिपोर्ट की मानें तो बुजुर्ग महिला अभी बिस्तर पर ही हैं। घटना में अंगूरी देवी के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण ऑपरेशन करके रॉड डाली गई है और अन्य चोटें होने के कारण वह रेवाड़ी में उपचाराधीन है, वहीं जतिन महेंद्रगढ़ में उपचार ले रहा है। गली में लगे एक सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस बच्चे के साहस को सलाम कर रहे हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications