पंजाब: बटाला कॉलेज में सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके...' पर जमकर नाचे बीजेपी सांसद सनी देओल, video वायरल

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाब के बटाला के आरआर बावा डीएवी कॉलेज में स्टूडेंट्स के सामने जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं, सनी ने वहां केवल डांस ही नहीं किया बल्कि अपनी फिल्मों के सुपर हिट डॉयलाग को भी बोलकर लोगों का दिल जीत लिया, सुपरस्टार के संवाद खुद उनके मुंह से सुनने के बाद छात्र-छात्राओं की तालियां बंद होने का नाम ही नहीं ले रही थीं।

सनी देओल ने 'गदर' के गाने पर किया जबरदस्त डांस

दरअसल कॉलेज के एक कार्यक्रम में सनी देओल पहुंचे थे, जहां उन्होंने लोगों की फरमाइश पर गदर के सॉन्ग 'मैं निकला गड्डी लेके...' पर जबरदस्त डांस किया, उनके साथ कॉलेज फेकल्टी और स्टूडेंट्स ने भी डांस किया, जिसके बाद वो स्टेज पर पहुंचे और अपनी फिल्मों के डायलॉग बोलने लगे, उन्होंने ढाई किलो का हाथ...' और 'तारीख पर तारीख' वाले अपने फेमस डायलॉग बोले।

अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति हैं सनी

अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति हैं सनी

आपको बता दें कि मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपना पहला लोकसभा चुनाव गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीता, उन्होंने मुकाबले में कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ को हराया था, वो अपने परिवार में राजनीति में कदम रखने वाले तीसरे व्यक्ति हैं, उनसे पहले उनके पिता धर्मेंद्र बीजेपी सांसद थे और अभी उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी भी भाजपा सांसद हैं।

Recommended Video

    Sunny Deol ने बच्चों के साथ किया डांस, Dialogue से जीता दिल, Must watch Video | वनइंडिया हिंदी
    विरोधियों को दिया था करारा जवाब मगर प्यार से...

    विरोधियों को दिया था करारा जवाब मगर प्यार से...

    हाल ही में जब उनके विरोधियों ने गुरदासपुर में 'लापता सनी देओल' के पोस्टर लगाए थे , तब भी उन्होंने अपने विरोधियों को बहुत ही शालीनता के साथ जवाब दिया था, उन्होंने फेसबुक पर Video संदेश जारी करके कहा था कि मुझे पता चला है कि मेरे विरोधी मेरे बारे में बकवास बातें कर रहे हैं। मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि ये आपका या मेरा काम नहीं है। यह जनता का काम है और हम सब उन्हीं के लिए काम करते हैं। उन्हें खुश होना चाहिए। मैं उनसे सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि उन्हें जनता के लिए काम करना चाहिए और मैं आपसे संपर्क करूंगा। हम सब यहां जनता के लिए ही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+