VIDEO: अखिलेश-मायावती की सभा में आ धमका सांड, मच गई भगदड़

नई दिल्ली। कन्नौज में आज सपा-बसपा-रालोद की रैली से पहले एक आवारा सांड ने हंगामा खड़ा कर दिया। सांड ने इतना हंगामा खड़ा किया कि वहां मौजूद एक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। सांड स्टेज के काफी नजदीक पहुंच गया था। हालांकि बाद में किसी तरह से उसको बाहर किया गया। रैली में सांड घुसने के बाद अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा कि प्रशासन हरदोई के बाद तैयार तो रहो ये कहीं भी आ जाएगा शिकायत लेकर।

VIDEO: A stray bull created ruckus ahead of SP-BSP-RLD rally in Kannauj today

अखिलेश ने आगे कहा उन्हें लगा शायद हरदोई वाला हेलिकॉप्टर आने वाला है, शिकायत करने आया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने डीजीपी से बात की और उनको बताया तो वो लखनऊ में नहीं थे। फिर फोन आया क्या हो गया हो तो मैंने उनको बताया। अखिलेश ने लोगों से अपील की कि सांड के आसपास से हट जाए वो शांत हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि उग्र सांड ने एक व्यक्ति को घायल भी कर दिया। दरअसल ये वाकया उस समय हुआ जब अखिलेश यादव और मायावती का हेलिकॉप्टर उतरने ही वाला था। उसी समय हेलीपैड के नजदीक सांड पहुंच गया। जिसकी वजह से वहां पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि अखिलेश और मायावती का हेलिकॉर्टर सुरक्षित लैंड कर गया। पुलिस लगभग 15 मिनट की कोशिश के बाद सांड को बाहर निकालने में कामयाब रही। हालांकि कुछ देर बाद वहां का माहौल शांत हुआ तब जाकर अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- कन्नौज लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+