बछड़े को बचाने के लिए अजगर को पीटना कितना सही? सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Python Viral Video: क्या कोई एक जानवर को बचाने के लिए सांप को सजा दे सकता है? इसका जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में है। यह घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की बताई जा रही है,जहां दो लोग एक नीलगाय के बछड़े को बचाने के लिए अजगर को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियों में मिलकर नीलगाय के बछड़े को अजगर के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास कर रहा हैं। भारतीय वन सेवा (IFS) अफसर परवीन कासवान ने एक्स पर वीडियो साझा किया है।
वीडियो में दो लोगों को अजगर की पूंछ पकड़कर उसे ताक़त से हिलाते हुए दिखाया गया है। अजगर के जबड़े खुले दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि बछड़े का शरीर आहिस्ता से उसके मुंह से बाहर धकेल दिया जाता है। लोगों की एक भीड़ पूरी घटना को देखकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। बछड़े को बाहर निकालने के लिए सांप को कई बार जमीन पर पटकना पड़ता है। वीडियो के अनत में, सांप बछड़े को मुंह से बाहर फेंक देता है, किन्तु बछड़ा मर चुका होता है।

इस वीडियों पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई गई है, जिसे करीब दस लाख बार देखा गया, किंतु ज्यादातर यूजर्स ने इस वीडियो की आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कुदरत के खिलाफ है। एक यूजर ने कहा कि अजगर के गले में फंसने और दम घुटने से बछड़ा पहले ही मर चुका था, फिर अजगर को पीटने का क्या अर्थ है।
एक दूसरे ने कहा, 'उन्होंने एक बछड़े को बचाने का प्रयास किया,जो पहले ही मर चुका था, उसे सांप के ऊपर प्राथमिकता दी गई, क्योंकि बछड़ा अधिक भरोसेमंद है। एक तीसरे यूजर ने कहा कियह प्रकृति के खिलाफ है, क्योंकि हर प्राणी को अपने भोजन के लिए शिकार करने का हक़ है।
यह भी पढ़ें Ratan Tata: रतन टाटा को दी अनोखी विदाई, जौहरी ने 11000 हीरों से बनाई शानदार तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications