Ratan Tata: रतन टाटा को दी अनोखी विदाई, जौहरी ने 11000 हीरों से बनाई शानदार तस्वीर
Ratan Tata Diamond Photo: भारत के महान उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा के दुनिया से रुखसत लेने के बाद हर कोई उन्हें याद श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। रतन टाटा ने अपने शानदार व्यक्तित्व की वजह से आम लोगों के बीच अपनी जगह बनाई थी। देश भर में लोग उन्हें अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच चंढीगढ़ के एक युवा कलाकार वरुण टंडन ने टाटा नमक से रतन टाटा का पोर्ट्रेट बनाया है,जो देखने में बिल्कुल रतन टाटा के चेहरे की तरह ही है।
इसके अलावा एक अन्य कलाकार हैं, जिन्होंने कई छोटे अमेरिकन डायमंड जोड़कर रतन टाटा की बड़ी सी तस्वीर बना डाली। सूरत के एक हीरा व्यापारी विपुलभाई जेपिवाला ने तस्वीर बनाने के लिए 11000 अमेरिकी डायमंड का इस्तेमाल किया है। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

हीरे से बनी तस्वीर से जुड़ा वायरल वीडियो को इंस्टेंटबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। सभी तस्वीर को देखकर हर कोई अचंभित हैं। सभी जौहरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ज्ञात हो कि रतन टाटा की 86 वर्ष की आयु में 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद टाटा ग्रुप के नए चेयरमैन नोवल टाटा को बनाया गया है। वह रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।
इसे भी पढ़ें 3 राज्यों में गवर्नर रहे रमेश बैस नहीं हुए हैं रिटायर्ड, सक्रिय राजनीति में लौटेंगे दोबारा, चर्चा हुई तेज












Click it and Unblock the Notifications