आतंकी कर रहे हैं बुरहान का समर्थन, कहा - 'हर घर से बुरहान निकलेगा, तुम कितने बुरहान मारोगे'

नई दिल्ली। बीते महीने सेना और पुलिस की कार्रवाई में हिजबुल कमांडर बुरहान मुस्तफा वानी के मारे जाने के बाद जम्मू और कश्मीर कुछ इलाकों में हालात अब भी बेहतर होते नहीं दिख रहे हैं।

हाल ही में एक वीडियो में सामने आया है जिसमें 12 आतंकी अपने नाम के बाद उपनाम में ' बुरहान ' प्रयोग करते दिख रहे हैं।

ये कहा आतंकियों ने

वीडियो में देखा जा सकता है कि आतंकियों में से एक कहता दिख रहा है कि 'ये बाजी खून की बाजी है, ये बाजी तुम ही हारोगे, हर घर से बुरहान निकलेगा, तुम कितने बुरहान मारोगे।'

वीडियो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का बताया जा रहा है। इन आतंकियों की भाषा से इस बात की पुष्टि हो जाती है कि सभी 12 आतंकी पाकिस्तान से आए हैं। ये आतंकी बुरहान का समर्थन करते हुए दिख रहे हैं।

अब तक है घाटी में कर्फ्यू

गौरतलब है कि बुरहान वानी की मौत होने के बाद से अब तक घाटी में कर्फ्यू है। घाटी में पत्थरबाजों के चलते उनके खिलाफ की गई कार्रवाई में पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया था जिसका सड़क से सदन तक खासा विरोध हुआ।

शुक्रवार को कश्मीर के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में पीएम ने कहा था कि अब बात कश्मीर पर नहीं, पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी।

बता दें कि बुरहान के मारे के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उसे शहीद करार दिया था और वहां ब्लैक डे मनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+