VIDEO: गुरुग्राम में फ्लैट के किचन में आ बैठा 10 फुट का अजगर
गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ-5 से सोमवार को एक फ्लैट के किचन से 10 फुट लंबे अजगर को निकाला गया है। वन्य जीव की टीम अजगर को यहां से लेकर गई। करीब दस किलो वजन का अजगर तीसरे माले के इस फ्लैट के किचन में आराम से घूम रहा था। जिसके बाद इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अनिल गनदास को दी गई। अनिल ने आकर अजगर को पकड़ कर बैग में बंद किया और लेकर गए।
10 फीट के इस इंडियन रॉक अजगर की उम्र करीब 10 साल है और वजन 10 किलोग्राम। मेडिकल टेस्ट के बाद इस अजगर को सोमवार को अरावली में छोड़ दिया गया है। वन्यजीव स्टाफ के अनिल ने बताया कि अजगर के स्वास्थ्य जांच के बाद उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इसे पकड़ने में 15 मिनट लगे क्योंकि वो लगातार इधर-उधर दौड़ रहा था।

वन्यजीव अधिकारियों को कहना है कि पिछले कुछ दिनों में रिहाइशी इलाकों में सापों के निकलने के मामले तेजी से बढ़े हैं। अनिल ने बताया है कि गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से बीते एक माह में अलग-अलग प्रजाति के 250 से ज्यादा सांप पकड़े गए हैं। जिन्हें जिंदा पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है।












Click it and Unblock the Notifications