कल चुना जाएगा देश का अगला उपराष्ट्रपति, जानिए बड़ी बातें
नई दिल्ली। कल यानी 5 अगस्त को देश के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव होगा। इस चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से वैंकेया नायडू उम्मीदवार हैं वहीं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन समेत अन्य विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी हैं। कल होने वाले चुनाव में संख्या बल के आधार पर वैंकेया की जीत पक्की मानी जा रही है। हालांकि इसका फैसला कल परिणाम आने पर ही हो सकेगा। बता दें कि NDA के पास लोकसभा में बहुमत है जिसके चलते उनके प्रत्याशी वैंकेया नायडू की जीत आसान मानी जा रही है।

बीजू जनता दल और जनता दल यूनाइटेड जिन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव में NDA प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन दिया था वहीं इस चुनाव में वो गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देंगे। हालांकि जदयू ने बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है लेकिन उन्होंने इस चुनाव में पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी को समर्थन देने का फैसला किया है।
बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए कल सुबह 10 बजे से 5 बजे तक मतदान होंगे और शाम 7 बजे तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति का चुनाव भी इलेक्टोरल कॉलेज यानी निर्वाचक मंडल करता है। हालांकि इसमें राज्यों की विधानसभाओं के सदस्य यानी विधायक शामिल नहीं होते। उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा- राज्यसभा के निर्वाचित और नामित सांसद ही मतदान करते हैं। इसके साथ ही इनके वोट की वैल्यू राष्ट्रपति चुनाव की तरह आबादी के बराबर नहीं होता बल्कि 1 सदस्य का वोट 1 ही गिना जाता है।
प्रक्रिया राष्ट्रपति चुनाव की तरह
उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया बिल्कुल राष्ट्रपति चुनाव की तरह है। उपराष्ट्रपति के चुनाव में वही प्रत्याशी जीतता है जो कुल मतों के वेटेज का आधा से ज्यादा पा ले। उपराष्ट्रपति चुनाव में सांसद मतदान करते समय मतपत्र पर क्रमानुसार पसंद के उम्मीदवार बताते हैं। बता दें कि उप राष्ट्रपति पदेन राज्यसभा का सभापति भी होता है। मौजूदा उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो जाएगा।
बता दें कि दोनों सदनों में कुल सदस्यों की संख्या 790 होती है हालांकि लोकसभा में 2 और राज्यसभा में 1 सीट खाली है। भाजपा सांसद छेदी पासवान को एक न्यायिक मामले के चलते मताधिकार से रोका गया है। लोकसभा में NDA के 338 सांसद हैं जिसमें भाजपा के 281 हैं। वहीं राज्यसभा में भाजपा के 58 और कांग्रेस के 57 सांसद हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications