अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। एम्स में भर्ती भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को वेंटिलेटर पर रखा गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराए गए जेटली की सेहत जानने के लिए शनिवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उनसे मिलने पहुंचे। वो करीब 20 मिनट अस्पताल में रुके। डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को बताया कि जेटली की हालत स्थिर है, वो आईसीयू में भर्ती हैं।

Recommended Video
लंबे समय के बीमार चल रहे अरुण जेटली को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एम्स लाया गया था। शुक्रवार शाम को पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जेटली और भाजपा के कई बड़े उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए एम्स पहुंचे थे।
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्तमंत्री रहे 67 साल के जेटली ने 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव के बाद अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए एनडीए-2 में मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इस साल फरवरी में वह इलाज के लिए देश से बाहर गए थे। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। डेढ़-दो साल से वो लगातार अपनी खराब सेहत से जूझ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications