उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की चप्पलें हुईं चोरी, जानिए पूरा मामला

Recommended Video

      Venkaiah Naidu की चप्पलें हुई चोरी, Know full detail । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्लीः अक्सर आपने चप्पल चोरी होनी की घटना के बारे में सुना होगा, लेकिन अब चप्पल चोरी होने वालों में देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का नाम भी जुड़ गया है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की चप्पलें चोरी हो गई। दरअसल, शुक्रवार को वेंकैया नायडू भाजपा सांसद पी.सी मोहन के घर नाश्ते पर गए थे, जब वो घर से वापस आए तो उनके उनकी चप्पलें नहीं मिली।

       नाश्ते पर गए थे उपराष्ट्रपति

      नाश्ते पर गए थे उपराष्ट्रपति

      भाजपा सांसद पी.सी मोहन के घर को नाश्ते पर गए उपराष्ट्रपति ने उनके घर बाहर चप्पल निकाल दीं। नाश्ता करके जब वो घर से बाहर निकले तो उनकी चप्पलें कहीं नहीं मिलीं। उनका स्टाफ और उनके सुरक्षाकर्मियों ने चप्पलें ढूंढ़ी लेकिन चप्पले नहीं मिली।

      प्पलें नहीं मिली तो उनके लिए नई चप्पलें खरीदी गई

      प्पलें नहीं मिली तो उनके लिए नई चप्पलें खरीदी गई

      काफी ढ़ूढ़ने के बाद भी जब चप्पलें नहीं मिली तो उनके लिए पास के शोरूम से नई चप्पलें खरीदी गई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का अंदाज मजाकिया है और वो दिमाग से काफी बुद्दिमान माने जाते हैं। 68 साल के वेकैंया नायडू एक सधी हुई लाइफ जीते हैं।

       सुबह 5:30 बजे उठते हैं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

      सुबह 5:30 बजे उठते हैं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

      उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के बारे में कहा जाता है कि वो रात में चाहे जितने बजे सोए, उठते सुबह 5:30 बजे ही हैं। चाय-कॉफी से कोसों दूर रहने वाले नायडू ब्रेकफास्ट में नॉनवेज खाना पसंद करते हैं,इसके बावजूद वो तेल-मसाले वाला खाना नहीं खाते हैं।

      वेंकैया नायडू दो बार आंध्र प्रदेश से विधायक रहे हैं

      वेंकैया नायडू दो बार आंध्र प्रदेश से विधायक रहे हैं

      वेंकैया नायडू दो बार आंध्र प्रदेश से विधायक रहे हैं और तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य रहे हैं। अटल जी के कार्यकाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। नायडू बहुत कम मंदिर जाते हैं लेकिन ईश्वर पर भरोसा रखते हैं। वो डायबिटीज के मरीज हैं लेकिन फिलहाल वो परहेज से काम चला रहे हैं, इसके लिए दवा नहीं ले रहे हैं। उन्हें पारंपरिक परिधान पसंद आते हैं, चेन्नई की धोती उनकी पसंदीदा ड्रेस है तो उन्हें सफेद रंग ही भाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+