उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के इस्तीफे से सियासी भूचाल, विपक्षी सांसदों ने उठाए सवाल, जानिए किसने क्या कहा?

Vice President Jagdeep Dhankhar resignation: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत को ही एक तेज़ और अप्रत्याशित राजनीतिक तूफान में तब्दील कर दिया है। ऐसे समय में जब देश की संसद में कई अहम विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी थी, धनखड़ के इस्तीफे ने सभी की नज़रें सदन के भीतर और बाहर की राजनीति पर केंद्रित कर दी हैं।

जहां सरकार की ओर से यह तर्क दिया गया कि स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा दिया गया है, वहीं विपक्षी दलों ने इस दावे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस, शिवसेना (UBT), टीएमसी,JMM जैसे दलों के नेताओं ने इसे महज़ 'स्वास्थ्य समस्या' कहकर टालने की कोशिश को संदेहास्पद बताया है।

Vice President Jagdeep Dhankhar resignation

शशि थरूर ने क्या कहा?

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतत, ये बहुत दुखद है कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करूंगा।'

ये उनकी इच्छा है और सरकार की इच्छा है- खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस्तीफे पर कहा, 'ये उनकी इच्छा है और सरकार की इच्छा है कि इस इस्तीफे को स्वीकार करना है कि नहीं...इससे हमारा कोई वास्ता नहीं है।'

ये पूरी सरकार पर प्रश्न है- मनोज झा

RJD सांसद मनोज झा ने कहा, 'स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है। मुझे इस सरकार की कुछ चीजें जो बेहद परेशान करती है कि गैर पारदर्शिता इनकी पहचान बन गई है। कोई निर्णय क्यों होता है? कोई बीच कार्यकाल में अपना इस्तीफा देते हैं, ये पूरी सरकार पर प्रश्न है। अभी तक प्रधानमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है की नहीं ये भी चिंता का विषय है...'

चंद्रशेखर आज़ाद ने क्या कहा?

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, 'मैं उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा रहे। उन्होंने अचानक जिस तरह से इस्तीफा दिया तो ये चिंता की बात तो है ही और सब जगह अटकलें लग रही है। लेकिन मैं आग्रह करूंगा कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। उनका कार्यकाल अच्छा रहा है और वह किसानों के लिए हमेशा खड़े रहे हैं तो मैं राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए।'

अस्वस्थ होते तो पहले इस्तीफा देते- पप्पू यादव

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'लगातार उनका दो दिन बाद कार्यक्रम था अगर वह अस्वस्थ होते तो पहले इस्तीफा देते या बाद में देते। तो ये बहुत बड़ा घपला है। कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना है।'

जो भी हुआ है वो सामान्य सा नहीं है- इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा,'बहुत दुखद है और मुझे लगता है कि जो भी हुआ है वो सामान्य सा नहीं है। उनके जैसा अक्खड़ मिजाज का आदमी जो बीमारी की हालत में भी सदन आते थे और पूरा समय देते थे। उनका स्वास्थ्य कारणों की वजह से इस्तीफा सामान्य नहीं लग रहा है। कम से कम सरकार को इस पर बोलना चाहिए। सरकार चुप है। ये चुप्पी दर्शाती है कि सबकुछ सामान्य नहीं है।'

पहली बार किसी उपराष्ट्रपति ने इतने चौंकाने वाले तरीके से इस्तीफा दिया- प्रियंका चतुर्वेदी

इस्तीफे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, 'अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद वह संसदीय कार्यवाही का संचालन करते रहे... यह पहली बार है जब किसी उपराष्ट्रपति ने इतने चौंकाने वाले तरीके से इस्तीफा दिया है और उम्मीद है कि हमें और जानकारी मिलेगी।'

मुझे पता चला तो मुझे आश्चर्य हुआ- अवधेश प्रसाद

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, 'मैंने कल उन्हें राज्यसभा की कार्यवाही बहुत ही अच्छे ढंग से कराते सुना है। कहीं पर ऐसा नहीं लग रहा था कि महामहिम बीमार हैं। अचानक कल रात मुझे पता चला तो मुझे आश्चर्य हुआ है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला दिया तो मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है... मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ और प्रसन्न रहें।'

अचानक नहीं हो सकता- इमरान मसूद

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'यह सब अचानक नहीं हो सकता। कल तक वो सदन की कार्यवाही चला रहे थे और आज इस्तीफा दे दिया। हम दुआ करते हैं कि अल्लाह उन्हें लंबी और स्वस्थ ज़िंदगी दे। लेकिन इस इस्तीफे के पीछे कोई और वजह है।'

ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे- अनुप्रिया पटेल

इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा चौंकाने वाला और आश्चर्यजनक है...उपराष्ट्रपति ने कल सदन की अध्यक्षता की...उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है...ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे।'

ये भी पढ़ें धनखड़ का इस्तीफा, कौन चलाएगा राज्यसभा? उपराष्ट्रपति का काम कैसे होगा, चुनाव कब होंगे, क्या कहता है संविधान?

इंसान को कब क्या हो जाए ये आप नहीं बता सकते हैं- रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, 'ये विपक्ष है इनका काम है बोलना। किसी के स्वास्थ्य का भी मजाक उड़ा सकते हैं और उस पर भी राजनीति कर सकते हैं। इंसान को कब क्या हो जाए ये आप नहीं बता सकते हैं...उनको डॉक्टर ने कहा है आराम करने को तो अगर कोई आराम करना चाहता है तो उस पर भी ये राजनीति कर रहे हैं....राजनीति का लेवल दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है।'

उनका योगदान हमारे देश के लिए बहुत रहा- अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कहा,'वह बहुत गंभीर,व्यवस्थित इंसान थे, उनका योगदान हमारे देश के लिए बहुत रहा है, वह सबकी बाते सुनते थे लेकिन उनकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है।'

ये भी पढ़ें Jagdeep Dhankhar: ममता के थे कभी राखी भाई, 1994 में झेला था बेटे की मौत का गम, जानिए कौन हैं धनखड़ की पत्नी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+