Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jagdeep Dhankhar: ममता के थे कभी राखी भाई, 1994 में झेला था बेटे की मौत का गम, जानिए कौन हैं धनखड़ की पत्नी?

Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से इस वक्त सियासी हलचल पैदा हो गई है, हालांकि जगदीप धनखड़ ने अपने इस्तीफे के पीछे कारण अपना खराब स्वास्थ्य बताया है। आपको बता दें कि धनखड़ वैसे हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं, वो मार्च 2025 में हार्ट की बीमारी के ही कारण दिल्ली के एम्स में भर्ती भी हुए थे लेकिन इसके बाद वो स्वस्थ ही थे और काम भी कर रहे थे।

सोमवार को भी वो संसद में काफी एक्टिव थे इसलिए विपक्ष को लग रहा है कि उनके इस्तीफे की पीछे की वजह कुछ और है, इसी कारण वो लगातार इस बारे में सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि अपनी बेबाकी के लिए मशहूर जगदीप धनखड़ की छवि एक ईमानदार, निडर और स्पष्ट वक्ता की रही है।

Jagdeep Dhankhar

साल 1951 में राजस्थान के झुंझुनू जिले में जन्मे धनखड़ एक किसान परिवार से आते हैं लेकिन उन्होंने किसानपुत्र से उपराष्ट्रपति तक का सफर काफी मेहनत और संघर्ष से तय किया है। वो विनोद स्वभाव के कहे जाते हैं, अगर वो संसद में विपक्ष को डांट लगाते थे तो वहीं वो नेताओं के बयान पर चुटकी लेते भी नजर आते थे।

बंगाल के गर्वनर थे Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति बनने से पहले वो बंगाल के गर्वनर थे, खास बात ये है कि जिस वक्त वो बंगाल के गर्वनर बने थे, उस वक्त राजभवन में सीएम ममता बनर्जी ने उनका स्वागत राखी बांधकर किया था। उन्होंने कहा था कि 'आपका स्वागत है मेरे भाई' लेकिन जब धनखड़ ने अपने काम के दौरान ममता सरकार के कामों पर सवाल खड़े करने शुरू किए तो उनकी और ममता के बीच 36 का आंकड़ा हो गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि ममता ने राष्ट्रपति को लेटर लिखकर धनखड़ को पद से हटाने की मांग की थी।

साल 1989 में शुरू की थी सियासी पारी (Jagdeep Dhankhar)

सियासत की दुनिया में साल 1989 में प्रवेश करने वाले धनखड़ की असली शक्ति उनका परिवार है, जिन्होंने जीवन के उतार-चढ़ाव में उनका भरपूर साथ दिया। आम तौर पर उनकी फैमिली मीडिया से काफी दूर रहती है। उनकी पत्नी का नाम सुदेश धनखड़ है, जिनसे उन्होंने 1979 में विवाह किया था, दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हुई थी।

सुदेश धनखड़ ने वनस्थली विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण की (Jagdeep Dhankhar)

अपने पति की तरह सुदेश भी काफी पढ़ी-लिखी हैं, उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण की थी और वो अर्थशास्त्र में एमए हैं, उन्होंने ऑर्गेनिक खेती, पर्यावरण और बेटियों की शिक्षा पर काफी काम किया है।

धनखड़ और सुदेश को शादी से एक बेटी

जगदीप धनखड़ और सुदेश को शादी से एक बेटी कामना हैं, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से स्नातक किया है, उनकी शादी कार्तिक बाजपेयी से ही है, जो कि सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील हैं और मीडिया की चकाचौंध से काफी दूर हैं।

1994 में 12 साल के इकलौते बेटे की हुई मौत (Jagdeep Dhankhar)

जगदीप धनखड़ को एक बेटा भी था लेकिन साल 1994 में उनके 12 साल के इकलौते बेटे की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। दुख की इस घड़ी में धनखड़ का परिवार ही उनकी ताकत बना था। आज भी धनखड़ की आंखें उनके बेटे को याद करके नम हो जाती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+