उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, PM मोदी भी पहुंचे मिलने, जानिए अब कैसी है हालत?

Jagdeep Dhankhar: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को आज रविवार 9 मार्च तड़के नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द के बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।

73 वर्षीय जगदीप धनखड़ को रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया है। जगदीप धनखड़ की हालत जानने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने एम्स पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इसको लेकर सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर भी जानकारी दी है।

Jagdeep Dhankhar

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अब कैसी है हालत?

सूत्रों के मुताबिक जगदीप धनखड़ की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रख रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जगदीप धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के फौरन बाद स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनको देखने एम्स पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+