उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगा मतदान और किस दिन मिलेगा देश को नया वाइस प्रेसिडेंट

Vice President Election 2025: भारत को नया उपराष्ट्रपति मिलने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग ने गुरुवार, 1 अगस्त 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अगर आवश्यक हुआ, तो मतदान 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, और मतगणना भी इसी दिन पूरी कर ली जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त, जांच की तारीख 22 अगस्त, और नाम वापस लेने की आखिरी तिथि 25 अगस्त तय की गई है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की सूची भी तैयार कर ली गई है। इसके तहत केवल सांसदों को ही मतदान का अधिकार होगा-यानी लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यसभा के मनोनीत सदस्य इस प्रक्रिया में भाग लेंगे।

Vice President Election 2025

भारत के उपराष्ट्रपति पद का चुनाव, 2025 (17वां उपराष्ट्रपति चुनाव)

चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी करने की तिथि
 07 अगस्त 2025 (गुरुवार)

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
 21 अगस्त 2025 (गुरुवार)

नामांकन पत्रों की जांच की तिथि
 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि
 25 अगस्त 2025 (सोमवार)

मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)
 09 सितंबर 2025 (मंगलवार)

मतदान का समय
 सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

निर्वाचक मंडल की सूची उपलब्ध होगी सार्वजनिक रूप से

आयोग ने 1974 के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियम के नियम 40 का पालन करते हुए निर्वाचक मंडल की सूची तैयार की है। इसमें सभी सांसदों के नवीनतम पते शामिल किए गए हैं। यह सूची राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के आधार पर वर्णानुक्रम में व्यवस्थित की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के सहायक निदेशक अपूर्व कुमार सिंह के अनुसार, यह सूची अधिसूचना जारी होने के बाद आयोग के कार्यालय में एक निर्धारित काउंटर पर खरीद के लिए उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें Vice Presidential Elections 2025: कब होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव? चुनाव आयोग ने दे दिया जवाब

रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया को लेकर ECI सक्रिय हो गया है। आयोग ने चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी के रूप में राज्यसभा के महासचिव को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति विधि और न्याय मंत्रालय से परामर्श और राज्यसभा के उपसभापति की सहमति के बाद की गई है।

इसके अलावा, राज्यसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव गरिमा जैन और निदेशक विजय कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निर्वाचन आयोग की इस पहल से साफ है कि उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की अधिसूचना जल्द ही जारी हो सकती है, जिसके बाद नामांकन, मतदान और परिणामों की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए Electoral College की लिस्ट तैयार, आयोग ने दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+