Vice Presidential Elections 2025: कब होगा उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव? चुनाव आयोग ने दे दिया जवाब
Vice Presidential Elections 2025: मानसून सत्र के पहले ही दिन जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया। अब उनकी जगह कौन लेगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर जारी है। फिलहाल चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा। उससे पहले कुछ जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जाना अनिवार्य है। उस पर काम हो रहा है। नियम के मुताबिक, चुनाव आयोग को 19 सितंबर से पहले 60 दिनों के अंदर चुनाव कराना होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत पद खाली होने के 60 दिनों के अंदर नए उपराष्ट्रपति का चुनाव हो जाना चाहिए। फिलहाल इस पद के लिए रेस में कई नाम चल रहे हैं। इसमें राज्यसभा के मौजूदा डिप्टी चेयरमैन हरिवंश से लेकर बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का नाम भी शामिल है।

Vice Presidential Elections 2025 जानें कब होगा चुनाव
चुनाव आयोग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक, उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है। जरूरी प्रक्रियाओं के पालन के बाद जितनी जल्दी संभव हो, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। नए उपराष्ट्रपति के चुनाव तक नियम के मुताबिक मौजूदा उपसभापति हरिवंश ही सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे। उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सभी सांसद मिलकर करते हैं। इसमें नाम-नामित सदस्य भी शामिल होते हैं। यह चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व और एकल हस्तांतरणीय वोटिंग सिस्टम के जरिए होता है।
यह भी पढ़ें: 'लिमिट क्रॉस करने की कीमत चुकानी पड़ी', जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने किया बड़ा दावा
नए उपराष्ट्रपति के लिए चर्चा में कई नाम
नए उपराष्ट्रपति के लिए कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान और मौजूदा डिप्टी चेयरमैन हरिवंश का नाम चजल रहा है। इसके अलावा, आरजेडी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार को बीजेपी उपराष्ट्रपति बना सकती है। ऐसी चर्चा भी चल रही है कि कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर का नाम भी रेस में बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: क्या उपराष्ट्रपति बनने वाले हैं राज्यसभा के उपसभापति Harivansh, अचानक राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद चर्चा तेज












Click it and Unblock the Notifications