होश में आने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने लगाए ये 5 बड़े आरोप

pravin

अहमदाबाद। पार्क में बेहोशी की अवस्था में पाए गए विश्व हिन्दू परिषद के अन्तराष्ट्रीय महासचिव प्रवीण तोगड़िया ने होश में आने के बाद आईबी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तोगड़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके एनकाउंटर की साजिश रची गई थी। आपको बता दें कि सोमवार को तोगड़िया अचनाक गायब हो गए थे। जिसके बाद वे एक पार्क में बेहोश पाए गए थे। मंगलवार को होश में आने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तोगड़िया रुआंसे से हो गए। उन्‍होंने कहा कि मुझे डराने का काम गुजरात से शुरू हुआ है।

मेरे विरुद्ध केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जानकारी भी मेरे पास नहीं

मेरे विरुद्ध केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जानकारी भी मेरे पास नहीं

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि मैं हिंदुओं के लिए काम करता रहा हूं। राम मंदिर, स्वास्थ्य, शिक्षा की आवाज मैं उठाता रहा हूं। तोगड़िया ने कहा कि किसानों को उनके लागत से डेढ़ गुना दाम मिले, उनके लिए चिकित्‍सा की सुविधा मिले, मैंने इसके लिए हरदम प्रयास किया। मैंने 10 हजार डॉक्‍टरों को तैयार किया ताकि वो गांव के लोगों को उनकी चिकित्‍सा की जरूरतों को पूरा कर सके। इसके आईबी के लोग उन डॉक्‍टरों के घर जाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। मेरे खि‍लाफ सरकार डराने का काम कर रही है। मैंने केंद्र सरकार को पत्र लिखा। मेरे विरुद्ध केस दर्ज किए गए हैं जिनकी जानकारी भी मेरे पास नहीं हैं। 20-20 साल के केस निकलवाकर एक जेल से दूसरी जेल भेजने का क्रम गुजरात शुरू हुआ था। अपनी बात कहते हुए तोगड़िया कई बार भावुक हो गए।

आप तुरंत निकल जाओ एनकाउंटर करने आने वाले हैं

आप तुरंत निकल जाओ एनकाउंटर करने आने वाले हैं

मैं परसों मुंबई के कार्यक्रम में था। रात में मैं लौटा और पुलिस को कहा कि 2.30 बजे आओ। सुबह मैं पूजा पाठ कर रहा था तभी एक व्यक्ति मेरे कमरे में आया और बोला कि तुरंत कार्यालय छोड़ दो आपका एनकाउंटर करने के लिए लोग निकले। मुझे लगा कि कुछ दुर्घटना हुई तो मुझे जो होगा सो होगा लेकिन पूरे देश में बुरी परिस्थिति खड़ी होगी। मैं बाहर निकला और पुलिस को कहा कि मैं भाग नहीं रहा हूं। मैंने ऑटो रिक्शा लिया और रास्ते में राजस्थान के गृह मंत्री से संपर्क किया।

मुझे आईबी के जरिए मुझे डराया जा रहा है

मुझे आईबी के जरिए मुझे डराया जा रहा है

राजस्थान के गृह मंत्री ने बताया कि ऐसा कोई कदम सरकार की ओर से नहीं उठाया गया है। इसकी जानकारी वहां की सीएम और होम मिनिस्टर को भी नहीं थी। तोगड़िया ने कहा कि मुझे आईबी के जरिए मुझे डराया जा रहा है। तोगड़िया ने अप्रत्यक्ष रुप से केंद्र सरकार पर आरोप लगाए कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि आईबी एक केंद्रीय एजेंसी है।

 वे मुझे अरेस्ट करने आए

वे मुझे अरेस्ट करने आए

मेरी जानकारी में मेरे खिलाफ राजस्थान में कोई केस नहीं था। पता चला कि वे मुझे अरेस्ट करने आए। मुझे कहा गया कि आप कोर्ट के सामने आ जाइये। अगर मैं राजस्थान पुलिस की पकड़ में आता तो मेरे खिलाफ लंबे समय से षड्यंत्र किया जा रहा। मैंने कोई अनैतिक काम नहीं किया है। मैं कानून का पालन करूंगा। मेरा जीवन रहे या न रहे, मैं राम मंदिर, गोरक्षा के लिए अकेला लड़ना पड़े तो लड़ता रहूंगा। मेरी संपत्ति के नाम पर किताबों और भगवान के आसन के अलावा कुछ नहीं है। मैं मीडिया और पुलिस के साथ कमरे में जाउंगा।

मैं स्‍वयं न्‍यायालय के समक्ष समर्पण कर दूंगा

मैं स्‍वयं न्‍यायालय के समक्ष समर्पण कर दूंगा

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि जब मैं ठीक हो जाऊंगा और डॉक्‍टर मुझे अनुमति देंगे तो मैं स्‍वयं न्‍यायालय के समक्ष समर्पण कर दूंगा। तोगडि़या ने कहा कि मैं आज तक न्‍यायालय से कभी भागा नहीं। उन्‍होंने कहा कि मेरी गुजरात पुलिस और राजस्‍थान पुलिस से कोई शि‍कायत नहीं है। मैं कोई क्रिमनल नहीं हूं जो इस तरीके से सर्च वारंट लेकर आ रहे हैं। तोगड़िया ने कहा कि वक्त आने पर में सबूत के साथ साजिश करने वालों का पर्दाफाश करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+