वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
Recommended Video

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया आज सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए हैं। उनकी गाड़ी गुजरात के सूरत के कामरेज इलाके में सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमे वह बाल-बाल बच गए। तोगड़िया की स्कॉर्पियों को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। गाड़ी में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसमे तोगड़िया बाल-बाल बच गए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले प्रवीण तोगड़िया रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे, जिसके बाद काफी हंगामा मच गया था।

पुलिस पर लगाया था आरोप
गौरतलब है कि इससे पहले रहस्यमयी तरीके से प्रवीण तोगड़िया गायब हो गए थे, जिसके बाद वह मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने गुजरात पुलिस और सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें जान से मारने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है, लेकिन मैं किसी से डरता नहीं हूं। इस दौरान वह प्रेस के सामने भावुक हो गए थे।

15 जनवरी को हुए था लापता
आपको बता दें कि 15 जनवरी को अचानक लापता होने और उसके बाद बेहोशी की हालत में पाए जाने वाले प्रणीण तोगड़िया ने होश में आने के बाद मीडिया के सामने काफी हैरत अंगेज बातें कही हैं। तोगड़िया ने कहा कि मेरे एनकाउंटर की साजिश हो रही है, मेरी आवाज को दबाया जा रहा है, मुझे डराने की कोशिश हो रही है लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। मैं हिंदू एकता के लिए प्रयास करता रहा हूं, मैंने राम मंदिर-गोहत्या का कानून, कश्मीरी हिंदूओं को बसाने की मांग की लेकिन मेरे ऊपर कानून भंग के केस लगाए गए हैं, मुझे तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

वीएचपी ने लगाया था आरोप
इससे पहले विश्व हिंदू परिषद ने राज्य सरकार पर साल 2002 में हिंदुओं को जेल भेजने और उनका कत्ल करने का आरोप लगाया था। वीएचपी ने बयान जारी करके कहा गया था कि वीएचपी , बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और कई हिंदुओं को कई साल तक प्रताड़ित किया गया और प्रवीण तोगड़िया के साथ इन सभी को झूठे मामलों में फंसाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications