वीएचपी नेता आचार्य धर्मेंद्र ने महात्‍मा गांधी को 'डेढ़ पसली' वाला कहा, कांग्रेस में रोष

dharmendra
नई दिल्‍ली। विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता आचार्य धर्मेंद्र ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि 'भारत देश का राष्‍ट्रपिता कोई डेढ़ पसली वाला नहीं हो सकता है। जिस व्‍यक्ति का सीना 56 इंच का होगा वही देश का राष्‍ट्रपिता बनेगा।' कांग्रेस के सभी नेताओं ने इस बयान की जमकर आलोचना की है।

अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आचार्य धर्मेंद्र ने सत्संग के दौरान कहा, 'हम भारत को 'मां' मानते हैं और ऐसे में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहना बिल्‍कुल गलत है। गांधीजी भारत मां के बेटे हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रपिता का ओहदा उन्हें नहीं दिया जा सकता।' उन्होंने कहा कि भारत देवताओं की भूमि है। महज 100 वर्षों के भीतर कोई इस महान देश का पिता कैसे हो सकता है। देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए गांधीजी की तस्वीर वाले नोटों को जिम्मेदार बताते हुए आचार्य ने कहा कि भारत की करंसी में महात्मा गांधी के बजाय भगवान गणेश की तस्वीर छापी जानी चाहिए। अगर ऐसा किया जाएगा तो ये नोट नहीं, प्रसाद हो जाएंगे।

आचार्य धर्मेद्र ने कहा कि अंग्रेजी ने हमारे शिव को शिवा, कृष्ण को कृष्णा, राम को रामा और योग को योगा बना दिया है। दुनिया में अंग्रेजी से बढ़कर कोई कंजर और बदतमीज भाषा दूसरी नहीं है। इसमें औरतों को ब्यूटीफुल और आदमियों को हैंडसम कहा जाता है। अब तो अंग्रेजी संस्कृति का प्रभाव हावी होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब लोग 'बर्थडे' भी रात में निशाचरों की तरह केक काटकर मनाते हैं। होना यह चाहिए कि सुबह मंदिर में भगवान के दर्शन कर मोदक के लड्डू बांटें. लड्डू को बांधा जाता है, जबकि इसके विपरीत केक को काटा जाता है। साफ है कि अंग्रेजियत इंसानों को काटना सिखाती है और भारतीय संस्कृति जोड़ना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+