विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया हुए 'गायब'
अहमदाबाद। विश्व हिन्दू परिषद ने आज सोमवार को दावा किया कि उसके कार्यकारी अतंरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया गायब हो गए जब राजस्थान पुलिस, गुजरात स्थित अहमदाबाद पहुंची। पुलिस की टीम अहमदाबाद, तोगड़िया को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस बात की पुष्टि की है कि तोगड़िया गायब हो गए हैं और वो इस की जांच कर रहे हैं। विश्व हिन्दू परिषद ने राजस्थना पुलिस पर आरोप लगाया है कि तोगड़िया तब से गायब है जब उन्हें हिरासत में लिया गया है। हालांकि राजस्थान पुलिस का कहना है कि तोगड़िया , घर पर नहीं मिले। उनके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 188 के तहत अरेस्ट वारंट जारी हुआ है, जो एक पुराना मामला है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की
वहीं वीएचपी के 40 सदस्यों ने सोला पुलिस स्टेशन को तोड़ दिया और सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया। उन्होंने मांग की कि तोगड़िया का तुरंत पता लगाया जाए। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार वीएचपी के गुजरात इकाई के महासचिव रणछोड़ भारवाड़ ने कहा कि 'हमारे अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया 10 बजे से गायब हैं। उनके सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है।

भाजपा प्रवक्ता जय शाह ने दावा किया कि...
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता जय शाह ने दावा किया कि तोगड़िया को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया और उन्हें साथ ले गए। जय शाह ने कहा कि हमारे नेता प्रवीण तोगड़िया को एक पुराने मामले में हिरासत में लिया गया है। दावा किया गया कि राजस्थान पुलिस ने शहर के पालड़ी इलाके में वीएचपी राज्य मुख्यालय से उन्हें हिरासत में लिया है।'

राजस्थान पुलिस ने अफवाहों से इनकार कर दिया
हालांकि, राजस्थान पुलिस ने अफवाहों से इनकार कर दिया कि तोगड़िया उनकी हिरासत में थे और कहा कि वे खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आलोक कुमार वशिष्ठ ने कहा 'तोगड़िया को हमारी टीम ने गिरफ्तार नहीं किया।

तोगड़िया अहमदाबाद में नहीं मिले
उन्होंने कहा कि 'गंगापुर (राजस्थान) में पुलिस गिरफ्तारी वारंट को तामील किए बिना लौट रही है, क्योंकि वह (तोगड़िया) अहमदाबाद में नहीं मिले।' गौरतलब है कि 5 जनवरी को अहमदाबाद मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने हत्या के मामले में तोगड़िया और 38 अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications