विहिप ने दोहराया पुराना राग, कहा ज्यादा बच्चे पैदा करें हिंदू वरना...
नई दिल्ली। एक बार फिर से विहिप को मौका मिल गया है हिंदू आबादी को बढ़ावा देने की बात करने का, दरअसल पियू रिसर्च सेंटर द्वारा कहा गया है कि आने वाले सालों में देश में मुसलमानों की संख्या, हिंदुओं से ज्यादा होगी, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर हिंदुओं से एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है।
अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया के खबर के मुताबिक विहिप ने कहा है कि हिंदू 'हम एक और हमारे एक' की नीति पर चलेंगे तो एक दिन मुस्लिम हमारे देश को हाईजेक कर लेंगे इसलिए हम अपील करते हैं कि हिंदू जरा ज्यादा बच्चे पैदा करें।
मालूम हो कि पियू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत वर्ष 2050 तक दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश हो जाएगा और इस मामले में वह अभी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया को पीछे छोड़ देगा जबकि उस वक्त तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी हिंदुओं की हो जाएगी।
विहिप का कहना है कि बच्चे पैदा करने का फैसला केवल एक दंपति का नहीं हो सकता है, जब देश की बात आती है तो यह मामला सर्वज्ञ हो जाता है।विहिप ने साफ तौर पर कहा कि आने वाले दिनों में घर-वापसी जैसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications