वीएचपी का ऐलान 31 दिंसबर तक शुरु हो जाएगा राम मंदिर निर्माण

इंदौर। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने अपनी अंतिम तारीख की डेडलाइन दे दी है। उज्जैन में चल रहे महाकुंभ में संतों ने राम मंदिर के निर्माण में हो रही देरी के लिए नाराजगी जताते हुए इसके निर्माण के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है।

तस्वीरों में देखिये एक अदद विकास की राह देख रही अयोध्या को

VHP gives deadline to construct Ram Temple in Ayodhya before 31st December

विश्व हिंदू परिषद के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय ने कहा कि 31 दिसंबर से पहले मंदिर निर्माण का काम शुरु हो जाएगा। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार और नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने बहुत धैर्य रखा, अब और धैर्य नहीं रख सकते हैं।

अयोध्या जाना और राम लला के दर्शन में काफी फर्क है

चंपत राय ने कहा कि इससे पहले राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 नवंबर की तारीख का ऐलान किया गया था जोकि गलत हैं। कुछ संगठन सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए ऐसी बातें करते हैं।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है, बाकी का काम साधू और संतों की मदद से किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 मई को उज्जैन के महाकुंभ में हिस्सा लेने जायेंगे। ऐसे में उनके दौरे से पहले वीएचपी का यह ऐलान सियासी पारा बढ़ा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+