60 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री साधना का निधन

मुंबई। अपने जमाने की जानी-मानी अदाकारा साधना का शुक्रवार को मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में निधन हो गया। वो 74 साल की थीं और माउथ कैंसर से जूझ रही थीं। दिसंबर 2014 में उनके मुंह के कैंसर की मुंबई में ही सर्जरी हुई थी। साधना का पूरा नाम साधना शिवदसानी था। साधना का जन्‍म 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ था।

Veteran bollywood actress Sadhana passes away at 74

हेयर कट ने बनाया स्‍टाइल आइकॉन

साधना के हेयर स्टाइल ने 60 के दशक में उन्‍हें स्‍टाइल आइकॉन बना दिया था। उनके हेयर स्‍टाइल का जलवा इस कदर फैल था कि 'साधना कट' पूरे भारत की गली-गली में मशहूर हो गया था। फिल्म लव इन शिमला से ही साधना के हेयर स्टाइल ने खूब चर्चा बटोरी। साधना ने करीब 35 से ज्यादा बॉलीवुड के फिल्मों में काम किया है और अपनी अदाकारी और हुस्न से बॉलीवुड ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

निर्देशक आरके नैयर से हुई थी शादी

साधना ने जाने-माने फिल्म निर्देशक आरके नैयर से शादी की थी साधना दंपत्ति कोई औलाद नहीं थी। फिल्म लव इन शिमला की शूटिंग के दौरान साधना और रामकृष्ण नैयर की मोहब्बत परवान चढ़ी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

साधना की मश‍हूर फिल्‍में

श्री 420 उनकी पहली मूवी थी। वो कौन थी, मेरा साया, मेरा मेहबूब, राजकुमार, लव इन शिमला, एक मुसाफिर-एक हसीना, असली नकली, ‘वक्त' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+