कर्नाटक: 72 वर्षीय कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का निधन, कई महीनों से खराब थी तबीयत
कर्नाटक: 72 वर्षीय कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का निधन, कई महीनों से खराब थी तबीयत
मुंबई, 10 अक्टूबर: कन्नड़ अभिनेता सत्यजीत का रविवार (10 अक्टूबर) की तड़के बेंगलुरु के बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। वेटरन एक्टर सत्यजीत उम्र से संबंधित कई बीमारियों से पीड़ित थे। इस हफ्ते की शुरुआत में सत्यजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सत्यजीत का एक पैर भी गैंगरीन के कारण काट दिया गया था। थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

जानिए कौन थे कन्नड़ अभिनेता सत्यजीत?
अभिनेता सत्यजीत का बचपन में नाम सैयद निजामुद्दीन था। अपनी आजीविका चलाने के लिए शुरुआत में वह बस ड्राइव करते थे। जिसके बाद एक्टिंग के सपनों को पूरा करने के लिए वह सक्रिय रूप से थिएटर में हिस्सा लेने लगे। अपने फिल्मी करियर में सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
2000 के दशक की शुरुआत तक सत्यजीत कन्नड़ फिल्मों में खलनायक और सपोर्टिंग रोल करने वाले सबसे अधिक डिमांड वाले अभिनेता था। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्में 'शिव मेच्चिदा कन्नप्पा' (1988), 'चित्रदा प्रेमंजलि', 'पुतनंज' (1995), और 'आप्थमित्र' (2004) हैं।
Recommended Video
सत्यजीत ने अपनी अधिकांश फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है, जिसके लिए उनको कई अवॉर्ड भी मिले हैं। तबीयत खराब होने के कारण वह कई सालों तक एक्टिंग से दूर रहे थे।
अभिनेता सत्यजीत फरवरी 2021 में उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उनकी बेटी ने उन पर पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था।
-
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications