प्रसिद्ध बंगाली एक्ट्रेस पद्मश्री सुप्रिया देवी का कोलकाता में निधन

कोलकाता। प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री सुप्रिया देवी का शुकवार(26 जनवरी) को कोलकाता में अपने निवास पर निधन हो गया। 83 वर्षीय सुप्रिया देवी के नाम से मशहूर सुप्रिया चौधरी को 2014 में पद्मश्री पुरस्‍कार से नवाजा गया था। उनकी बेटी के मुताबिक, सुबह लगभग 6.20 बजे उनकी अचानक तबियत बिगड़ी गई। वह उस समय बाथरूम में थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

supriya

सुप्रिया देवी के निधन पर शोक जताते हुए पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, यह बेहद दुखद है कि अब बीच बंगाली की जानी-मानी अभिनेत्री सुप्रिया चौधरी(देवी) नहीं रहीं। हम उन्हें उनकी फिल्मों के लिए हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदनाएं। सुप्रिया देवी का जन्‍म म्‍यामांर में हुआ था। वहीं उनके पिता गाेपाल चंद्र बनर्जी वकील थे। सुप्रिया देवी ने मेघे ढाका तारा के अलावा सन्‍यासी राजा, स्‍वरलिपि, कोमल गांधार, अनारकली आदि फिल्‍मों में बेहतरीन अभिनय कर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी।

1933 में जन्मीं सुप्रिया देवी ने लगभग 5 दशक तक फिल्मों में काम किया। सुप्रिया देवी ने 1952 में फिल्म 'बासु परिवार' के साथ फिल्मों में डेब्यू किया था। साल 1959 में आई फिल्म 'सोनार हरिन' उनकी पहली हिट फिल्म थी। उस फिल्म में भी उनके हीरो उत्तम कुमार थे। 2011 में उन्‍हें बंग-विभूषण से भी सम्‍मानित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+