पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, रेल और हवाई यातायात बाधित, लोग परेशान

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गलन भरी ठंड में लोगों का घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है, कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं तो विमान भी अपने सही वक्त पर उड़ नहीं पा रहे हैं। बुधवार को खराब मौसम के चलते 11 ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं जबकि 15 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं।

 अल्मोड़ा सबसे ठंडा

अल्मोड़ा सबसे ठंडा

तो वहीं कोहरे की वजह से विमानों को भी उड़ने में दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से उड़ानों में देरी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 14.2 तो लेह में माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 7.7 तो श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 रहा। उत्तराखंड का अल्मोड़ा सबसे ठंडा (माइनस 2.1) रहा। केलंग हिमाचल में माइनस 9.4 के साथ सबसे सर्द रहा।

शीत लहर की प्रकोप

शीत लहर की प्रकोप

शीत लहर की वजह से डल झील, जलाशय समेत कुछ रिहायशी इलाकों में जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया, आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है, सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली में घना कोहरा भी छाया है, लोगों को ऑफिस जाने में काफी दिक्कत हो रही है।

 तापमान में तेजी से गिरावट

तापमान में तेजी से गिरावट

वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिले मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, गजरौला, हापुड़, रामपुर, बरेली आदि जिलों में कोहरे की मार लोगों को झेलने पड़ी, उत्तर भारत में अब ठंड के साथ-साथ कोहरे की मार भी शुरू हो गई हैं, उत्तर भारत में वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सड़क पर चल रहे हैं, कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी देखी गई है।पिछले कुछ दिनों के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है जो कि आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+