पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, गलन और शीतलहर से लोग परेशान

नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने इस वक्त कोहराम मचा दिया है, गलन और शीतलहर से आम लोगों के जीवन पर ब्रेक लग गया है, सर्दी की वजह से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, लोगों को काम के लिए घर से बाहर निकलने में खासा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं तो विमान भी अपने सही वक्त पर उड़ नहीं पा रहे हैं।

कोहरे ने लगाया काम पर ब्रेक

कोहरे ने लगाया काम पर ब्रेक

सोमवार को भी खराब मौसम के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं तो कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी देरी से चल रही हैं, यही हाल विमानों का भी है, कोहरे की वजह से उड़ानों में देरी हो रही है, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है।

कांप रही है दिल्ली

कांप रही है दिल्ली

दिल्ली में कल न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से चार डिग्री नीचे तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि धुंध से दृश्यता प्रभावित हुई है. सुबह साढ़े पांच बजे 600 मीटर और साढ़े आठ बजे 500 मीटर तक दृश्यता दर्ज की गई है तो वहीं आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

 पारा शून्य से नीचे

पारा शून्य से नीचे

ऊंचाई वाली जगहों पर जहां पारा शून्य या शून्य से नीचे चल रहा है वहीं ज्यादातर मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम था। जम्मू-कश्मीर के कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 14.2 तो लेह में माइनस 10 डिग्री दर्ज किया गया। पहलगाम का न्यूनतम तापमान माइनस 7.7 तो श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 रहा।

पाइपों में पानी जम गया

पाइपों में पानी जम गया

शीत लहर की वजह से डल झील, जलाशय समेत कुछ रिहायशी इलाकों में जल आपूर्ति के पाइपों में पानी जम गया, आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है, वहीं उत्तर भारत में वाहन चालक गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सड़क पर चल रहे हैं, कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी देखी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+