ब्रेकफास्ट में नॉनवेज खाते हैं नायडू, खेलते हैं बैडमिंटन

नई दिल्ली। वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को देश के 13वें उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। दक्षिण भारतीय नायडू ने हिंदी में शपथ ली। नायडू शपथ से पहले राजघाट गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। नायडू ने वल्लभभाई पटेल और दीन दयाल उपाध्याय को भी श्रद्धांजलि दी।

अंदाज से मजाकिया और दिमाग से काफी बुद्दिमान माने जाने वाले 68 साल के वेकैंया नायडू एक सधी हुई लाइफ जीते हैं।

 ब्रेकफास्ट में नॉनवेज खाना पसंद करते हैं

ब्रेकफास्ट में नॉनवेज खाना पसंद करते हैं

वो रात में चाहे जितने बजे सोए, उठते सुबह 5:30 बजे ही हैं। चाय-कॉफी से कोसों दूर रहने वाले नायडू ब्रेकफास्ट में नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, इसके बावजूद वो तेल-मसाले वाला खाना नहीं खाते हैं।

नायडू दो बार आंध्र प्रदेश से विधायक रहे हैं

नायडू दो बार आंध्र प्रदेश से विधायक रहे हैं

वेंकैया नायडू दो बार आंध्र प्रदेश से विधायक रहे हैं और तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य रहे हैं फिलहाल वे राजस्थान से राज्यसभा मेंबर हैं, वो अटल जी के कार्यकाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

चेन्नई की धोती पसंदीदा ड्रेस

चेन्नई की धोती पसंदीदा ड्रेस

नायडू बहुत कम मंदिर जाते हैं लेकिन ईश्वर पर भरोसा रखते हैं। वो डायबिटीज के मरीज हैं लेकिन फिलहाल वो परहेज से काम चला रहे हैं, इसके लिए दवा नहीं ले रहे हैं। उन्हें पारंपरिक परिधान पसंद आते हैं, चेन्नई की धोती उनकी पसंदीदा ड्रेस है तो उन्हें सफेद रंग ही भाता है।

पैतृक घर नेल्लोर में

पैतृक घर नेल्लोर में

वेंकैया नायडू का पैतृक घर नेल्लोर में है, बचपन से ही वे काफी मेहनती रहे हैं, काफी कम उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया था, उनके चाचा ने उनका पालन-पोषण किया था।

आखिरकार ना-ना करते उषा-पति वेंकैया नायडू बन ही गए...

आखिरकार ना-ना करते उषा-पति वेंकैया नायडू बन ही गए...

आखिरकार देश के 13वें उपराष्ट्रपति बन ही गए वेंकैया नायडू...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+