हर मुद्दे में मोदीजी का नाम घसीटना बन गया है फैशन: वैंकैया नायडू
वैंकेया नायडू ने कहा है कि हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम घसीटना अब सिर्फ प्रचार पाने का तरीका बन कर रह गया है।
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा है कि हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम घसीटना अब सिर्फ प्रचार पाने का तरीका बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नाम किसी भी मुद्दे पर लेना एक फैशन जैसा हो गया है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले आरएसएस का नाम हर मुद्दे पर घसीटा जाता था। उन्होंने कहा कि अगर कहीं बारिश नहीं होती और किसी के बच्चा नहीं था तो आरएसएस को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications