'तिलक-तराजू और तलवार... का नारा देने वाली पार्टी हमें सलाह ना दे'

नई दिल्ली। देश में बढ़ रही दलित हिंसा की घटनाओं और उनके लिए भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार को घेरे जाने पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने गुरुवार को विरोधियों को निशाने पर लिया। वेंकैया ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या दलितों के खिलाफ अत्याचार केवल नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरू हुए हैं? 1947 के बाद देश में किस पार्टी ने सबसे ज्यादा शासन किया है?

venkaiah naidu

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बिना वेंकैया ने कहा कि 'तिलक-तराजू और तलवार, इनको मारो जूते चार' का नारा देने वाली पार्टी हमें सलाह ना दे। वेंकैया ने दलित हिंसा के मामले पर सरकार का बचाव किया।

गौरतलब है कि गुजरात के ऊना में मृत गाय की खाल निकालने पर दलित युवकों को गाड़ी से बांधकर बेरहमी से हुई सरेआम पिटाई को लेकर भाजपा निशाने पर है।

मायावती के अलावा अन्य विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला था। गुजरात के बाद देश के कई हिस्सों में दलितों के साथ हिंसा की खबरें आने लगीं, जिन्हें लेकर भी विपक्षी दल सरकार को निशाने पर ले रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+