हत्या की आशंका जताते हुए सीएम-पीएम को लिखी थी चिट्टी, एक हफ्ते बाद मिली लाश
मधेपुरा: पुलिस और प्रशासन की सवेदनहीनता का आलम ये है कि हत्या की आशंका की जाँच के आदेश मिलने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और जब उधर की हत्या की लाश मिली तब पुलिस ने इसकी अनमने ढंग से जाँच शुरू की। बिहार के मधेपुरा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिले के मजरहट निवासी सब्जी विक्रेता की लाश बुधमा नहर से बरामद की गई थी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

हालांकि इससे जुड़ा एक तथ्य और भी सामने आया जब घरवालों ने मोहन के कमरे में रखा एक बक्सा खोला। उसमें एक स्पीड पोस्ट की रसीद मिली जिसमें डीएम, सीएम और देश के पीएम को स्पीड पोस्ट किया गया था। सूत्रों के अनुसार पीड़ित ने हत्या की आशंका की आशंका जताते हुए स्पीड पोस्ट किया था। इस हत्या की आशंका की जांच के आदेश भी दिये गये थे लेकिन पुलिस केवल खानापुर्ति करने में लगी रही।
परिजनों का कहना है कि हत्या से जुड़े जितने भी साक्ष्य दिए गए हैं, पुलिस ने इसपर गंभीरता से कार्रवाई की होती तो अबतक मोहन साह की हत्या की गुत्थी सुलझ गई होती। इस हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
ये भी पढे़ं: VIDEO: कानपुर में कुछ इस तरह लोग कर रहे हैं एस्क्लेटर का इस्तेमाल, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट












Click it and Unblock the Notifications