क्या कर्नाटक विधानसभा में लगी वीर सावरकर की तस्वीर हटेगी? स्पीकर यूटी खादर ने दिया ये जवाब

कर्नाटक विधानसभा में लगी हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर की तस्वीर को लेकर विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में स्थापित वीर सावरकर की तस्वीर को नहीं हटाया जाएगा। यह प्रतिक्रिया आरडीपीआर मंत्री प्रियांक खड़गे और कुछ अन्य विधायकों के बयानों पर सामने आई है,जो तस्वीर को हटाना चाहते थे।

सुवर्ण सौधा (कर्नाटक विधानसभा) में परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरात्ती के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए, खादर ने कहा कि कुछ (सावरकर का चित्र) हटाना उचित नहीं है, जो विवाद का कारण बन सकता है। इसके बजाय, लोगों को एकजुट करने और समाज में सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने जैसी बातें की जानी चाहिए।

Karnataka Assembly

खादर ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों को समय पर विधानमंडल सत्र में भाग लेने, सदन के कामकाज में सक्रिय भाग लेने, अच्छे प्रश्न उठाने और बहस को प्रभावी बनाने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों और मंत्रियों को भी विवाद पैदा करने की बजाय अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने सलाह दी कि अतीत में जो कुछ हुआ, उसे उछालने के बजाय, रचनात्मक कार्यों में शामिल होना और लोगों को एकजुट करके राज्य में एक स्वस्थ माहौल बनाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैं संवैधानिक ढांचे के तहत काम करूंगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसा कुछ करने के बजाय भविष्य के बारे में सोचना होगा जिससे अनिश्चितता पैदा हो।

क्या कहा था खड़गे ने?
आपको बता दें कि खड़गे ने कहा था कि अगर उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी गई तो वह सावरकर की तस्वीर हटा देंगे। उन्होंने कहा कि सावरकर की जगह पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन सिद्धांतों और विचारधाराओं से सहमत नहीं हूं जहां समानता कभी मौजूद ही नहीं थी। मैं उन विचारधाराओं से सहमत नहीं होऊंगा जिनके कारण महात्मा गांधीजी की हत्या हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+