Veer Savarkar Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर को दी श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को किया याद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती (Veer Savarkar Jayanti) पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर वीर सावरकर को नमन किया और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं बहादुरी को भी याद किया। पीएम मोदी ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने विनायक सावरकर का जिक्र किया है।

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा, 'उनकी जयंती पर, मैं साहसी वीर सावरकर को नमन करता हूं। हम उन्हें उनकी बहादुरी, अन्य लोगों को स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित करने और सामाजिक सुधार पर जोर देने के लिए याद करते हैं।'
वहीं जो वीडियो प्रधानमंत्री ने शेयर किया है, उसमें उन्होंने कहा है, 'इस मई महीने की याद एक और बात से भी जुड़ी है और वह हैं वीर सावरकर। 1857 में ये मई का ही महीना था, जब भारत वासियों ने अंग्रेजों को अपनी ताकत दिखाई थी। देश के कई हिस्सों में हमारे जवान और किसान अपनी बहादुरी दिखाते हुए अन्याय के विरोध में उठ खड़े हुए थे। दुख की बात है कि हम बहुत लंबे समय तक 1857 की घटनाओं को केवल विद्रोह या सिपाही विद्रोह कहते रहे। वास्तव में उस घटना को न केवल कम करके आंका गया बल्कि यह हमारे स्वाभिमान को भी धक्का पहुंचाने का एक प्रयास था।'
वीडियो में पीएम ने आगे कहा, 'वह वीर सावरकर ही थे, जिन्होंने निर्भय होकर लिखा कि 1857 में जो कुछ हुआ वह कोई विद्रोह नहीं बल्कि आजादी की पहली लड़ाई थी। यह भी एक अद्भुत संयोग है कि जिस महीने में स्वतंत्रता का पहला स्वतंत्रता संग्राम आरंभ हुआ, उसी महीने में वीर सावरकर जी का जन्म हुआ। उनका व्यक्तित्व विशेषताओं से भरा था। वह शस्त्र और शास्त्र दोनों के उपासक थे। आमतौर पर उन्हें उनकी बहादुरी और अंग्रेजी राज के खिलाफ उनके संघर्ष के लिए जानते हैं। लेकिन वो इन सबके अलावा एक ओजस्वी कवि और समाज सुधारक भी थे।'
अब कॉर्पोरेट CSR फंड से कर सकते हैं PM CARES में दान, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर बदला नियम












Click it and Unblock the Notifications