विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर वीना मलिका ने कहा-'हो गई मेहमान नवाजी',तो सौम्या टंडन ने लताड़ा
नई दिल्ली। बिग बॉस के एक सीजन की कंटेस्टेंट और पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिका को भारतीय टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। दरअसल वीना भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर खिल्ली उड़ाते हुए टिप्पणी की थी। जिसके जवाब में सौम्या ने कहा - 'यकीन नहीं होता की इनके जैसा कोई इस तरह का ट्वीट कर रही है। दुखद बेहद दुखद'।

वीना मलिक ने शेयर की खून में लतपथ विंग कमांडर की तस्वीर
पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना महिला ने पाक सेना द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वे खून में लतपथ थे और वीना ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा था- अभी तो आए हो अच्छी मेहमान नवाजी हो गई आपकी। वीना के ट्वीट पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं आई और उन्होंने वीना के इस पोस्ट को आड़े हाथों लिया। भारतीय यूजर्स ने वीना को 1971 का युद्ध याद दिला दिया जब पाकिस्तान की सेना ने ढाका स्टेडियम में घुटने टेक दिए थे।
सौम्य टंडन ने दिया वीना को जवाब
वीना मलिक के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने लिखा- 'यकीन नहीं होता की इनके जैसा कोई इस तरह का ट्वीट कर रही है। दुखद बेहद दुखद'। बता दें कि सौम्या 'भाभी जी घर पर हैं' जैसे मशहूर टीवी सीरियल में अहम भूमिका में हैं। वहीं वीना मलिक के बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट आने के बाद उन्हें भारत में लोग पहचानने लगे।

पाकिस्तान की गिरफ्त में विंग कमांडर अभिनंदन
बीते 14 फरवरी पुलवामा में सीआरपीएफ पर आतंकी हमले और पीओके में भारत की एयरस्ट्राइक के जरिए इसके बदले की खबर आई। इसके बाद बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए। जहां भारत ने पाक का एक विमान गिरा दिया वहीं पाकिस्तान ने भारत के दो विमान गिराने का दावा किया। साथ ही पाकिस्तान ने भारत के विंग कमांडर अभिनंदन को गिरफ्तार कर लिया। बाद में अभिनंदन के एक दो वीडियो भी वायरल हुए।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications