दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर, पूर्व राज्यपाल वेद मारवाह का निधन
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर वेद मारवाह का शु्क्रवार को गोवा में निधन हो गया। मारवाह मणिपुर, झारखंड और मिजोरम के राज्यपाल भी रहे थे। 87 साल केवेद मारवाह ने गोवा के एक अस्पताल में शुक्रवार रात 8:30 बजे के करीब आखिरी सांस ली। गोवा के डीजीपी ने ट्वीट कर उनके निधन के बारे में जानकारी दी है। मारवाह अपनी पत्नी के साथ गोवा में रह रहे थे। वो काफी समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। इसी के चलचे 10 दिन पहले उनकों अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वेद मारवाह साल 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहे। वो एनएसजी महानिदेशक और मणिपुर, मिजोरम तथा झारखंड के राज्यपाल रहे। गोवा के पुलिस महानिदेशक ने मारवाह के निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा, पुलिस बल के महान नेता के चले जाने का दुख है। उन्होंने पुलिस बल का चुनौतियों के समय नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में देश सेवा भी की।
वेद मारवाह का परिवार 1947 में पेशावर से दिल्ली आया था। खान मार्कट में उनके परिवार को उस समय मकान दिया गया था। उनके परिवार ने खान मार्किट में बुक स्टोर खोला था। मारवाह ने तीन दशकों तक बतौर आईपीएस अफसर देश की सेवा की थी।
We are deeply saddened at the loss of a great leader of the police force. Sh. Ved Marwah, IPS led the force from the front through difficult times and served as a Governor to 3 states. Our thoughts and prayers are with the family. @goacm pic.twitter.com/fBn5QnRSr7
— DGP_Goa (@DGP_Goa) June 5, 2020
I am shocked to know that Shri Ved Marwah former CP Delhi passed on. He was once my boss as JS Women’s Development, the best I ever had. He was President @StStephensClg Alumni Assn. I was VP with him. Pray for peace for his soul. @CafeSSC
— Dr. S.Y. Quraishi (@DrSYQuraishi) June 5, 2020
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाय कुरैशी ने मारवाह के निधन पर ट्ववीट कर लिखा, उनकी मौत के बारे में सुनकर दुखी हूं। साथ काफी वक्त गुजरा। वो सेंट स्टीफन कॉलेज एल्युमिनी के प्रेसीडेंट थे तो मैं उनके साथ वाइस प्रेसीडेंट था। उनकी आत्मा को शांति मिले।
भारत में इटली से ज्यादा हुए कोरोना संक्रमण के मामले, प्रभावित देशों में छठें नंबर पर पहुंचा