मानवेंद्र सिंह के अपने खिलाफ चुनाव लड़ने पर वसुंधरा ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस को कोई जब कोई प्रत्याशी नहीं मिला तो मानवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया। वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट पर चुनाव लड़ रही हैं, यहां से कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सिंह हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए थे। मानवेंद्र अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे हैं, ऐसे में राजे के खिलाफ उनके इलेक्शन में उतरने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है।
मानवेंद्र को कहीं ओर से मिलना था टिकट
वसुंधरा राजे ने मानवेंद्र के अपने खिलाफ चुनाव में उतरने को लेकर कहा, मानवेंद्र सिंह को किसी और सीट से प्रत्याशी बनाया जाना था, झालरापाटन में कांग्रेस को कोई स्थानीय नेता नहीं मिला, जिसे टिकट दिया जा सके। जिसके बाद मानवेंद्र को यहां से लड़ाया गया। वसुंधरा राजे 2003 से झालरापाटन सीट से विधायक हैं, वो लगातार वहां से चुनाव जीतती रही हैं। वहीं मानवेंद्र 2013 में मानवेंद्र ने बाड़मेर जिले की शियो विधानसभा सीट से जीते थे।
भाजपा प्रजेश अध्यक्ष ने कहा, मानवेंद्र नहीं दे पाएंगे टक्कर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने राजे के खिलाफ मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस से लड़ने पर कहा है कि झालरापाटन सीट पर सीएम वसुंधरा राजे की किसी से कोई टक्कर नहीं है। कांग्रेस से कोई भी लड़े, राजे एकतरफा जीतेंगी। मानवेंद्र के राजपूत वोटों पर प्रभाव होने से भी सैनी ने इनकार कर दिया। भाजपा नेता ने कहा कि पूरे प्रदेश में ही कांग्रेस की स्थिति खराब है।
राजस्थान में वसुंधरा राजे के खिलाफ मानवेंद्र सिंह लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने दिया टिकट
राजे के खिलाफ लड़ने पर मानवेंद्र ये बोले
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने को मानवेंद्र सिंह ने चुनौती कहा है। सिंह ने कहा कि मैं इसे अपने लिए सम्मान की बात समझता हूं कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने मुझे वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए चुना है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और इमानदारी से इलेक्शन लडूंगा। मानवेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने नहीं कहा कि मुझे वसुंधरा राजे के खिलाफ लड़ना है, ना ही किसी पोस्ट की मांग पार्टी से की। पार्टी ने खुद मुझे आगे बढ़ाया है। मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि वो स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
राजपूतों की नाराजगी ने राजस्थान में बीजेपी के लिए हालात किए और मुश्किल