तमिलनाडु: विधायक को चांटा मारने पर जेल भेजे गए शख्स की मौत

वेल्लोर। तमिलनाडु के एआईएडीएमके विधायक को चांटा मारने के आरोप में दस दिन पहले गिरफ्तार किए गए शख्स की मौत हो गई है। तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतक वसंतमणि के परिजनों ने विधायक और उसके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि विधायक ने समर्थकों के साथ मिलकर वसंतमणि को पीटा था, जिससे उसकी मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि मणि को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कते थीं।

विधायक समेत दस के खिलाफ केस

विधायक समेत दस के खिलाफ केस

तमिलनाडु के कलसपक्कम से एआईएडीएमके विधायक वी पन्नीरसेल्वम को चांटा मारने के आरोप में मणि को गिरफ्तार किया गया था। ब्रेन हैमरेज होने पर 26 जनवरी को मणि को वेल्लोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। तब से वह वेंटिलेटर पर थे, जहां बुधवार तो उनकी मौत हो गई। मणि के रिश्तेदारों ने विधायक और 10 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मणि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 परिजनों का आरोप चोट से हुई मौत

परिजनों का आरोप चोट से हुई मौत

वसंतमणि की मौत पर उनके परिजनों का कहना है 22 जनवरी को कलसपक्कम के विधायक और उनके समर्थकों ने जिस बेरहमी से मणि को पीटा, उससे उसको काफी चोटें लगीं और उन्हीं चोटों की वजह से उसकी मौत हुई है। मणि के भाई मूर्ति ने बताया कि हीमोफीलिया होने के बावजूद मणि स्वस्थ थे लेकिन विधायक से मारपीट में उन्हें सिर में चोटें लगी थीं, जो उनकी मौत की वजह बनी। मणि के रिश्तेदारों ने पन्नीरसेल्वम की गिरफ्तारी की मांग की है।

पैसे के लेनदेन पर हुआ था विवाद

पैसे के लेनदेन पर हुआ था विवाद

वसंतमणि का विधायक से विवाद पैसे को लेकर हुआ था। विधायक के एक कार्यक्रम के लिए मणि ने सजावट का काम किया था। इसके बाद जब वह विधायक के पास पैसे लेने गया तो किसी बात पर दोनों में बहस हो गई। इस पर विधायक ने उसे गालियां दीं। इस पर मणि शराब पीकर नशे विधायक के घर पहुंच गया और गए और वहां उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की। बाद में उन्होंने विधायक को भी चांटा मार दिया। इस बात से गुस्साए विधायक और उनके समर्थकों ने मणि को पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने मणि को गिरफ्तार कर वेल्लोर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+